फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Instructions on paper...Mega Apar Day not celebrated in inter colleges of Puranpur and Amaria

Pilibhit News: कागजों पर निर्देश... पूरनपुर और अमरिया के इंटर कॉलेजों में नहीं मना मेगा अपार दिवस

Wed, 12 Feb 2025 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 12 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Instructions on paper...Mega Apar Day not celebrated in inter colleges of Puranpur and Amaria
पीलीभीत। परिषदीय, माध्यमिक, निजी स्कूल और मदरसों में पंजीकृत कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने के कार्य की रफ्तार कागजों पर ही तेज है। हकीकत में कॉलेजों में मेगा अपार दिवस का आयोजन तक नहीं किया जा रहा, जबकि इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। उधर, विद्यार्थियों और अभिभावकों की दिक्कतें भी कम नहीं हो रहीं। पूरनपुर क्षेत्र के कई इंटर कॉलेजों में मंगलवार को अपार मेला (मेगा अपार दिवस) नहीं लगा। अमरिया के इंटर कॉलेज में भी निर्देशों की अनदेखी नजर आई।
विज्ञापन





प्रधानाचार्य बोले-स्थिति ठीक

पूरनपुर। परिषदीय स्कूल और इंटर कॉलेजों में मंगलवार को मेगा अपार दिवस मनाए जाने के निर्देश जारी हुए थे। क्षेत्र के पब्लिक इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज, एपी इंटर कॉलेज और अन्य कॉलेजों में अपार मेले का आयोजन ही नहीं हुआ। कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने बताया कि उनके कॉलेज की अपार आईडी बनाने की स्थिति ठीक है। करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अपार मेला उन कॉलेजों में लगना था, जिनकी स्थिति खराब है। जिला विद्यालय निरीक्षक अचल मिश्रा ने बताया कि कॉलेजोंं में अपार आईडी का कार्य करीब 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। मंगलवार को कॉलेजों में प्रयोगात्मक परीक्षा की वजह से अपार मेला नहीं लग सका। बताया कि सीबीएसई के स्कूलों ने अपार आईडी को लेकर शुरू में तेजी दिखाई, लेकिन उनका काम अब पिछड़ा है। उनको जल्द ही नोटिस जारी की जाएगी।
विज्ञापन




90 फीसदी निपटाया अपार आईडी का कार्य



अमरिया। राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया में भी मंगलवार को अपार मेला नहीं लगा। प्रधानाचार्य मोहम्मद उस्मान ने बताया कि सात फरवरी से पार आईडी मेले का आयोजन किया जा रहा है। राजकीय इंटर कॉलेज में 192 छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनाई जानी थी। अब तक 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बाकी दस प्रतिशत बच्चों के आधार में गड़बड़ी के कारण अपार आईडी नहीं बन सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed