फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Instructions for free co-coordinators

सह समन्वयकों को कार्यमुक्त करने के निर्देश

Sun, 16 Apr 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 16 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
 ब्लाक संसाधन केंद्रों पर छह साल से जमे ब्लाक सह समन्वयकों का कार्यकाल पूरा होने के बाद इन्हें कार्यमुक्त करने का आदेश बीएसए ने जारी कर दिया है। बीएसए ने इन शिक्षकों को कार्यमुक्त होने की तिथि तक अपने मूल पद व विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं। इधर, बीआरसी पर नई नियुक्तियों को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। शासन ने परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार को ब्लाक स्तर पर विषयवार ब्लाक सह समन्वयक तैनात किए थे। अपने जिले में वर्ष 2011 में ब्लाक स्तर पर सह समन्वयकों की तैनात की गई थी। वर्ष 2013 में कार्यकाल पूरा होने के बाद शासन के निर्देश पर इन सभी का कार्य 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया। शासन के निर्देशानुसार इन सभी ब्लाक सह समन्वयकों को स्कूलों में जाकर शिक्षण कार्य करना था, लेकिन अधिकांश सह समन्वयक आदेशों को दरकिनार कर स्कूलों मेें पढ़ाना छोड़ ब्लाक संसाधन केंद्रों पर डेरा डाले रहे। इधर शासन ने इन सह समन्वयक बने शिक्षकों का कार्यकाल पूरा होने के बाद कार्यमुक्त करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद महकमे ने जिले के विभिन्न ब्लाक संसाधन केंद्रों पर तैनात 23 सह समन्वयकों को कार्यमुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की। इधर डीएम के अनुमोदन के बाद बीएसए ने इन सभी ब्लाक सह समन्वयकों को पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। बीएसए ने जारी आदेश में कहा कि सह समन्वयक कार्यमुक्त होने की अंतिम निर्धारित तिथि तक प्रत्येक दशा में सह समन्वयक के पद से कार्यमुक्त होकर अपने मूल पद एवं विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करें। इस संबंध में बीएसए मसऊद अख्तर अंसारी ने बताया कि जिने ब्लाक सह समन्वयकों का कार्यकाल पूरा हो चुका है, उन्हें पदस्थापन आदेश जारी किए है। निर्धारित तिथि पर कार्यमुक्त होकर विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के आदेश जारी किए गए हैं। इधर ब्लाक संसाधन केंद्रों पर नए ब्लाक सह समन्वयकों की नियुक्ति को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। डीएम ने शासन स्तर से कोई स्पष्ट शासनादेश न आने तक नियुक्ति कार्रवाई करने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed