फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Inspector and three constables accused of misbehaving with women

Pilibhit News: दरोगा व तीन सिपाहियों पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप

Mon, 11 Nov 2024 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 11 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Inspector and three constables accused of misbehaving with women
पीलीभीत। युवती के विषाक्त पदार्थ खाने से हुई मौत के आरोपों में घिरी अमरिया पुलिस पर एक और गंभीर आरोप लगा है। महिला ने डीजीपी और एसपी को पत्र भेजकर अमरिया थाने के एक दरोगा और तीन सिपाहियों पर मुकदमा खत्म कराने की धमकी देकर घर में घुसकर महिलाओं के साथ गालीगलौज और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आरोप है कि थाने जाने के दौरान भी अभद्रता की गई।
विज्ञापन

कस्बे की रहने वाली महिला ने पुलिस अफसरों को भेजे पत्र में कहा कि भट्ठे के विवाद को लेकर उसके पति का एक मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन हैं। आरोप है कि छह नवंबर को सुबह करीब साढ़े नौ बजे अमरिया थाने की जीप से एक दारोगा और तीन सिपाही घर के दरवाजे पर आए और गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन

परिवार की दो महिलाएं दरवाजा खोलने पहुंची तो उक्त पुलिस कर्मी जबरन घर में घुस आए। मकान की तलाशी लेने लगे। घर में लगी टीबी को तोड़ दिया। आरोप है कि वह नहा रही थी। इसी दौरान एक सिपाही वहां पहुंच गया। वह बाहर आई और घर में महिलाओं के होने की बात कहकर जाने के लिए कहा। आरोप है कि पुलिसकर्मी मुकदमा वापस लेने की बात कहकर धमकाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति के साथ थाने आने की बात कही। करीब बीस मिनट बाद पुलिसकर्मी घर से गए। पीड़िता शिकायत करने थाने पहुंची तो तत्कालीन एसओ ने अभद्रता कर उसे लौटा दिया। मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed