फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Inspection for Railway godam

रेलवे अफसरों ने अक्तूबर तक मालगोदाम बनने का दिया भरोसा

Fri, 07 Aug 2020 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Inspection for Railway godam
पीलीभीत/बीसलपुर। इज्जतनगर के वरिष्ठ रेलवे मंडल इंजीनियर एके त्रिपाठी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ दो रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने पीलीभीत और बीसलपुर में रेलवे में व्यापार की संभावनाएं तलाशीं और निर्माणाधीन मालगोदाम की प्रगति जानी। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से भी बात की। उसमें मालगोदाम न बनने तक वैकल्पिक व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया। व्यापारियों ने मालगोदाम को जल्द बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ रेलवे इंजीनियर बृहस्पतिवार को रेल मार्ग पर सैलून से पीलीभीत जंक्शन पहुंचे। यहां उन्होंने रेलवे अफसरों से निर्माणाधीन मालगोदाम की प्रगति के बारे में जानकारी की और फिर मौके पर भी जाकर देखा। उन्होंने मालगोदाम के अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्दश दिए। इसके बाद राइस मिल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल समेत कई अन्य व्यापारियों से बात की। उन्होंने मालगोदाम 15 सिंतबर या अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक बन जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते यात्री ट्रेनें संचालित नहीं हैं। यदि व्यापारी चाहे तो उनकी सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराई जा सकती है। व्यापारियों ने मालगोदाम का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की बात कही। इसके बाद वरिष्ठ मंडल रेल इंजीनियर रेल मार्ग से बीसलपुर रूट पर रवाना हो गए।
विज्ञापन

बीसलपुर। वरिष्ठ मंडल रेलवे इंजीनियर एके त्रिपाठी ने यहां भी निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन और मालगोदाम का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि रेलवे स्टेशन और मालगोदाम दो माह के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद उन्होंने बीसलपुर से होने वाली व्यापारिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मुख्य परिचालन अधिकारी अनूप कुमार, अधिशासी अभियंता (निर्माण) विपुल माथुर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रियाज अहमद खान, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (वर्क्स) आनंद कुमार, महाराज सिंह और ट्रैफिक इंस्पेक्टर वीके सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed