फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Innova collided with a tree -filled Innova, three women died

Pilibhit News: बरातियों से भरी इनोवा पेड़ से टकराकर पलटी, तीन महिलाओं की मौत

Thu, 02 May 2024 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Innova collided with a tree -filled Innova, three women died
पूरनपुर सीएचसी में भाइयो से घटना की जानकारी लेते एसडीएम । संवाद
पूरनपुर (पीलीभीत)। बरातियों से भारी इनोवा गाड़ी हरीपुर जंगल में तकनीकी खराबी के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में सितारगंज के शक्तिफार्म निवासी दूल्हे की नानी रेणुका, रिश्ते की दो दादी कंचन सरकार और विशाखा मंडल की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसे में कार चालक भी घायल हुआ, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

घटना मंगलवार शाम करीब सवा आठ बजे धनाराघाट रोड पर हरीपुर जंगल में खीरी ब्रांच नहर से करीब आधा किलोमीटर आगे हुई। इनोवा सवार बराती उत्तराखंड के शक्तिफार्म निवासी दीपांकर के इकलौते पुत्र नरोत्तम की शादी में शामिल होने क्षेत्र के गांव राहुलनगर मजदूर बस्ती जा रहे थे। राहुलनगर निवासी रवींद्र की पुत्री हेमा (20) से नरोत्तम की शादी तय हुई थी। इनोवा सहित चार कारों से बरात आई थी। हरीपुर जंगल में इनोवा तकनीकी खराबी के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर घसीटती हुई पेड़ से टकराने के बाद पलट गई।
विज्ञापन

शक्तिफार्म निवासी जतिश मंडल की पत्नी रेणुका (70), बैकुंठपुर निवासी तारक मंडल की पत्नी कंचन सरकार (60), तापक मंडल की पत्नी विशाखा मंडल (45), गनेश मंडल (27), सितारगंज के टाईगोर नगर निवासी निहाल मुखर्जी (19), बैकुंठनगर निवासी गोविंद (43), शक्तिफार्म निवासी मनोज का पुत्र मनीष मंडल (14), बैकुंठनगर निवासी उमेश सरकार (22), शक्तिफार्म निवासी तारक मंडल का पुत्र दिपांकर मंडल (17), इनोवा चालक नरायण प्रमाणिक (30) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को कोतवाल संजीव कुमार पुलिस टीम के सहयोग से सीएचसी लाए। वहां चिकित्सक ने रेणुका, कंचन सरकार, विशुका मंडल को मृत घोषित कर दिया। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, सीओ सिटी प्रतीक दहिया ने सीएचसी पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। गनेश मंडल सहित दो को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि चालक से पूछताछ की जा रही है।
००००००
खुशियों का माहौल मातम में बदला, शादी की हुई औपचारिकता
रवींद्र के घर खुशियों का माहौल था, जैसे ही वहां हादसे की सूचना पहुंची अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही गांव के कई लोग घटनास्थल पर पहुंच गई। वहां दूल्हे की नानी समेत तीन लोगों की मौत की सूचना पर खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। बाद में आधी रात को दूल्हा और चार-पांच बराती गांव पहुंचे। शादी की औपचारिकता पूरी कर दिन निकलने से पहले ही बरात को विदा कर दिया गया।
००००००
एसडीएम, सीओ, एआरटीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
सीएचसी मेंं घायलों से घटना की जानकारी लेने के बाद मंगलवार रात को ही एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, सीओ सिटी प्रतीक दहिया ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बुधवार को एआरटीओ वीरेंद्र वीरेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। एआरटीओ ने बताया कि हादसा इनोवा में खराबी के चलते हुआ है। इनोवा के अगले एक पहिये में हवा भी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि इनोवा उत्तराखंड की और कंडम है। सात सीटर इनोवा में चालक सहित 10 सवारियां थी। उन्होंने बताया कि हादसे के समय इनोवा सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थी। करीब 10 मीटर तक सड़क पर इनोवा के घसीटने के निशान भी हैं। तेज रफ्तार के चलते ही इनोवा पेड़ से टकराने के बाद दूसरी दिशा में हो गई और पलट गई। इस संबंध में पूरी रिपोर्ट ट्रांसपोर्ट आयुक्त को भेजी जाएगी।
०००००००
कोई गाड़ी में अंदर फंसा तो कोई पहिये के नीचे दबा
कोतवाल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचते ही घायलों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब वह मौके पर पहुंचे तो एक महिला इनोवा के नीचे दबी थी, जबकि दूसरी कुछ दूरी पर बेसुध पड़ी थी। इसके अलावा एक महिला इनोवा में फंसी थी। कुछ घायल इनोवा से निकलकर इधर-उधर भाग रहे थे। घटनास्थल पर मोबाइल का नेटवर्क नहीं था। ऐसे में कोतवाल ने घटनास्थल से आधा किलोमीटर चलकर कोतवाली को सूचना देकर अन्य स्टाफ को बुलाया। तब इनोवा सीधी कर घायलों को निकाला गया।
००००००
सिर और चेहरों पर थी चोट
मौत का शिकार हुईं तीनों महिलाओं में एक का सिर फटा था तो दूसरी का चेहरा टेड़ा हो गया था। तीसरी महिला के भी सिर और शरीर पर चोटें थी। हादसे में तीनों महिलाएं बुरी तरह कुचल गईं थी।

००००००
मृतकों में दूल्हा की नानी, रिश्ते की दो दादी भी
दूल्हे के पिता दीपांकर घटना के बाद खासे आहत थे। बुधवार को सुबह 10 बजे रोते हुए बोले-साहब अभी कुछ नहीं बता पाऊंगा। दोपहर बाद उन्होंने मोबाइल पर बताया कि मृतकों में रेणुका उनकी सास, कंचन सरकार बुआ और विशुका मंडल चाची थीं।

पूरनपुर सीएचसी में भाइयो से घटना की जानकारी लेते एसडीएम । संवाद

पूरनपुर सीएचसी में भाइयो से घटना की जानकारी लेते एसडीएम । संवाद

पूरनपुर सीएचसी में भाइयो से घटना की जानकारी लेते एसडीएम । संवाद

पूरनपुर सीएचसी में भाइयो से घटना की जानकारी लेते एसडीएम । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed