{"_id":"589b540e4f1c1bc15537a3fa","slug":"innocent-deaths-fell-from-the-bridge-into-the-water-drowned","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया से गिरी मासूम की पानी में डूबकर मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया से गिरी मासूम की पानी में डूबकर मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों संग टहलने निकली तीन साल की मासूम सैजल की पुलिया में गिरने के बाद डूबकर मौत हो गई। शोर पर जब तक परिवारीजन व ग्रामीण जमा हुए, तब तक उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। क्षेत्र के सुकटिया गांव निवासी राजेश कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। उनके तीन बेटी काजल, सैजल (3) और पूजा है। बुधवार देर शाम सैजल गांव के बच्चों संग घर के बाहर टहलने निकली थी। कुछ दूर पहुंचते ही माइनर की पुलिया में गिर गई। साथ आए गांव के बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जमा किया। कुछ ही देर में परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिया में गिरी सैजल को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी डूबने से मौत हो चुकी थी। बेटी का शव लेकर परिवारीजन घर पहुंचे। जहां बच्ची की मौत का पता लगते ही चीख पुकार मच गई। मां आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन