फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Injured tigress found in Pilibhit Tiger Reserve

पीलीभीत टाइगर रिजर्व: जंगल में मिली घायल बाघिन, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर शुरू किया उपचार

Sat, 25 Jul 2026 05:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 25 Jul 2026 05:27 PM IST
सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज में शनिवार सुबह एक बाघिन घायल अवस्था में मिली। वन विभाग ने तीन घंटे में उसका रेस्क्यू किया। डीएफओ के अनुसार, पांच साल की यह बाघिन आपसी संघर्ष में घायल हुई है। 

विज्ञापन
Injured tigress found in Pilibhit Tiger Reserve
जंगल में पड़ी घायल बाघिन - फोटो : वन विभाग

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की माला रेंज में शनिवार सुबह गश्त के दौरान एक घायल बाघिन मिलने से वन विभाग में खलबली मच गई। सूचना पर टीम के साथ डीएफओ मनीष सिंह मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि आपसी संघर्ष में बाघिन घायल हुई है। करीब तीन घंटे प्रयास के बाद बाघिन को पिंजरे में कैद कर माला गेस्टहाउट ले जाकर उपचार शुरू किया गया।

विज्ञापन

 
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज में वनकर्मी सुबह तड़के गश्त कर रहे थे। इस दौरान जंगल में एक बाघिन घायल अवस्था में मिली। घायल बाघिन को देख वनकर्मियों ने अफसरों को सूचना दी। इसपर डीएफओ मनीष सिंह, रेंजर, चिकित्सक समेत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को परखने के बाद उसका रेस्क्यू करने के प्रयास शुरू किए गए। करीब तीन घंटे बाद सुबह करीब आठ बजे बाघिन को रेस्क्यू किया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद उसे पिंजरे में कैद कर माला गेस्ट हाउस लाया गया। जहां विभागीय चिकित्सक डॉ दक्ष गंगवार के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने उसके स्वास्थ्य जांच के साथ उपचार शुरू किया। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि आपसी संघर्ष में पांच साल की बाघिन घायल हुई है। उपचार और निगरानी के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed