फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Inhibition action against both sides in the Bhadara case

Pilibhit News: भदारा प्रकरण में दोनों पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई

Fri, 26 Apr 2024 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Inhibition action against both sides in the Bhadara case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने गांव भदारा में फसल के विवाद मामले में दोनों पक्षों पर बृहस्पतिवार को निरोधात्मक कार्रवाई की। निरुद्ध लोगों को एक-एक लाख रुपये से पाबंद करने की संस्तुति की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भदारा में कबीर आश्रम की 65 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल काटने को लेकर दो पक्षों में पिछले तीन सप्ताह से टकराव की स्थिति बनी है। राजस्व विभाग के अधिकारी इस मामले को सुलझाने के बजाय लगातार टाल रहे हैं। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में दोनों पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इसमें पहले पक्ष के महात्मा चंद्र प्रकाश, दूसरे पक्ष के रामकिशोर, अवनीश कुमार, जमुना प्रसाद, राजेश कुमार, ख्यालीराम, बनवारी लाल और ओमप्रकाश शामिल हैं। पुलिस ने पत्रावली एसडीएम न्यायालय को भेज कर निरुद्ध लोगों को एक-एक लाख रुपये के मुचलकों से पाबंद कराने की संस्तुति की है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि एसडीएम न्यायालय से नोटिस मिलते ही निरुद्ध लोगों को रिसीव करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed