फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Inhalation tiger in Kiratpur village, hunting cow

कीरतपुर गांव में घुसा बाघ, गाय को बनाया शिकार

Tue, 21 Mar 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 21 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में घूम रहे बाघ ने की दहशत अभी भी कायम है। सोमवार रात को गांव कीरतपुर निवासी सतनाम की पशुशाला में घुसकर गाय को मार डाला। लोगों के शोर मचाने पर बाघ दहाड़ लगाते हुए मृत गाय छोड़कर भाग गया। सुबह सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम ने हाथियों की मदद से गन्ने के खेत में कांबिंग कर बाघ को तलाशा, लेकिन बाघ नहीं मिला।माधोटांडा थाना क्षेत्र कीरतपुर, अर्जुनपुर, भीमपुर आदि गांवों में पिछले करीब एक माह से बाघ की चहल कदमी से लोग दहशत में है। बाघ के कभी और कहीं भी निकल आने के डर से किसान खेतों पर जाने से कतराने लगे हैं। रविवार को बाघ ने गांव टांडा छत्रपति निवासी अर्जुन सिंह की पशुशाला में घुसकर गाय को अपना शिकार बनाया था। सोमवार रात बाघ ने कीरतपुर गांव निवासी सतनाम सिंह की पशुशाला में घुसकर गाय पर हमला कर दिया। बाघ गाय को खींच पास के गेहूं के खेत में ले गया। इस बीच आहट होने पर जागे घरवालों ने शोर मचाया, जिसके बाद बाघ मृत गाय छोड़कर भाग गया। सुबह सूचना पर डिप्टी रेंजर दिग्विजय सिंह व अयूब हसन मौके पर पहुंचे। गांव वालों ने उन्हें बाघ के गन्ने के खेत में छिपे होने की जानकारी दी। उन्होंने हाथी मंगवाकर गन्ने के खेत में कांबिंग की। इस बीच बाघ एक खेत से निकलकर दूसरे खेत में भागकर छिप गया। बाघ को दूसरे खेत में जाते हुए हाथी पर तैनात प्राइवेट कर्मचारी महेश ने देखकर शोर मचाया। फिर दूसरे खेत में भी कांबिंग की गई, लेकिन बाघ नहीं मिला। 
विज्ञापन

खुलवानी पड़ी बिजली की लाइन
पूरनपुर। गन्ने के जिस खेत में बाघ के होने की उम्मीद लोग जता रहे थे उसके ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही थी। इस पर बिजली कर्मियों को बुलाकर पहले लाइन हटवाई गई, इसके बाद कांबिंग शुरू हुई।
विज्ञापन

कीरतपुर गांव में गाय पर हमले की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची है। हाथियों की मदद दो खेतों में काबिंग की गई है। बाघ पकडने को पिंजरा लगाकर पड्डा बांधा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल शाह, वन क्षेत्राधिकारी, बराही रेंज 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed