{"_id":"684334f98636f15dc20580ed","slug":"information-on-lean-technology-provided-to-entrepreneurs-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-137362-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: उद्यमियों को लीन तकनीक की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: उद्यमियों को लीन तकनीक की दी गई जानकारी
Sat, 07 Jun 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के एक होटल में शुक्रवार को आयोजित एमएसएमई कार्यशाला में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की उप निदेशक प्रीति गंगवार ने उद्यमियों को लीन तकनीक का इस्तेमाल करके उत्पादों को प्रतिस्पर्धी बनाने की सलाह दी।
उन्होंने लीन तकनीक के माध्यम से उद्योग की उत्पादकता बढ़ाने के साथ लागत और कचरा कम करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा, इस तकनीक से उत्पाद की गुणवत्ता बेहतर की जा सकती है। साथ ही समयबद्ध डिलीवरी और मशीनों के रखरखाव में भी आसानी होगी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने उद्यमियों को लीन योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। विशेषज्ञों ने प्रक्रिया और प्रदर्शन को स्पष्ट रूप से दर्शाने के लिए संकेतकों के उपयोग और मानक संचालन प्रक्रिया आदि की जानकारी दी। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता वाली बैठक में उपायुक्त उद्योग संजय कुमार सिंह, सीए वैभव अग्रवाल, उद्यमी अजमेर सिंह छीना, मनोज खंडेलवाल और ब्रजेश गुप्ता सहित जिले के राइस मिलर मौजूद रहे।