फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Information department office burglarized, goods worth thousands stolen

Pilibhit News: सूचना विभाग कार्यालय में लगाई नकब, हजारों का सामान चोरी

Tue, 05 Nov 2024 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Information department office burglarized, goods worth thousands stolen
पीलीभीत। चोरों ने रविवार की रात टनकपुर हाईवे पर स्थित सूचना विभाग कार्यालय को निशाना बनाया। कार्यालय की दीवार में नकब लगाकर पानी का मोटर और दो कंप्यूटर (मॉनीटर) चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

दीपावली और अन्य त्योहारों की वजह से सूचना विभाग कार्यालय कई दिन से बंद था। चोरों ने इसका फायदा उठाया। सोमवार को सुबह जब कर्मचारी अरुण वहां पहुंचे तो देखा कि दो कंप्यूटर (मॉनीटर) नदारद थे। यही नहीं नल के पास लगा पानी का मोटर भी वहां नहीं था।
विज्ञापन

चोरी होने की आशंका पर जब चारों ओर देखा तो पीछे की दीवार में नकब लगी मिली। सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस ने कार्यालय पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्यों को जुटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed