फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Information about the legal procedures given to the workers

वनकर्मियों को दी कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी

Sat, 22 Apr 2017 10:46 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sat, 22 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Information about the legal procedures given to the workers
कायऱ्र्यश्‍ााला
वन एवं इसके बाहर जंगल से जुड़ी घटनाओं पर कार्रवाई के दौरान वनकर्मी कई गलतियां कर देते हैं जिससे अपराधियों को लाभ मिल जाता है। इसके लिए वनसंरक्षक वीके सिंह के निर्देश पर शनिवार को मंडलीय विधिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। पीलीभीत टाईगर रिजर्व कार्यालय में हुई कार्यशाला में वन संरक्षक, एवं डीएफओ के अलावा दुधवा, पीलीभीत व शाहजहांपुर से आए वन विभाग से जुड़े अधिवक्ताओं ने वन एवं वन्यजीव अधिनियमों की विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही विवेचना एवं केस लिखते समय की जाने वाली छोटी छोटी गलतियों के बारे में बताया। वन संरक्षक ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य विभागीय अधिकारियों को नियमों एवं इसमें हुए बदलाव की जानकारी देना है। कार्यशाला से वनाधिकारियों की कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी साथ ही अपराध व अपराधों पर भी अंकुश लगेगा। कार्यशाला में वनसंरक्षा के अलावा डीएफओ आदर्श कुमार, कैलाश प्रकाश, बीएम सिंह, एसडीओ केपी सिंह, मंडल के सभी रेंजर एवं डिप्टी रेंजर मौजूद रहे।
विज्ञापन

000000000
कार्यशाला में हावी रही अव्यवस्थाएं
वन्यजीव संरक्षण पर हुई विधिक कार्यशाला के लिए वन विभाग के सभागार में तैयारियां की गई थीं लेकिन प्रतिभागियों की संख्या काफी अधिक होने के चलते एक वक्त पर भोजन के लिए पंडाल की मेज हटवाकर कुर्सियां लगाई गई। इसके चलते 11 बजे शुरू होने वाली कार्यशाला 1.30 बजे के बाद शुरू हो सकी।
विज्ञापन

000000000
वन्यजीव संरक्षण की कार्यशाला में मुर्गे की दावत
वन विभाग की ओर से वन एवं वन्यजीव संरक्षण को लेकर कार्यशाला हुई थी। इसमें वन्यजीवों की हत्या एवं इससे जुड़े अपराध रोकने पर चर्चा हुई। वहीं कार्यशाला के बाद मुर्गे की दावत उड़ाई गई। इसपर कई वनकर्मी काना फूसी करते नजर आए। इसमें बड़ा सवाल यह भी है कि जब शहर में मीट की दुकानें बंद हैं और बकरे मुर्गे नहीं काटे जा रहे हैं तो मुर्गे का मीट आया कहां से।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed