{"_id":"5a1e3ad6c46f2597977ee66cce097564","slug":"industrial-hub-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक हब बनने से होगा जिले का चौमुखी विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक हब बनने से होगा जिले का चौमुखी विकास
पीलीभीत।
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपदवासियों के अच्छे दिनों की शुरूआत हो गई है। पहले टाइगर रिजर्व, बड़ी लाइन, ओवरब्रिज के बाद भरापचपेड़ा की 500 हेक्टेअर जमीन को औद्योगिक हब के रूप में स्वीकृत होने से विकास की उम्मीद जगी है। औद्योगिक हब में कृषि आधारित उद्योग स्थापित होने से कृषि को भी बढ़ावा मिलेगा।
अमरिया ब्लाक के भरापचपेड़ा में करीब 1900 हेक्टेअर भूमि खाली पड़ी है। इसमें 290 हेक्टेअर गौशाला के पास है। शेष जमीन के काफी भाग पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। इसकी जानकारी होने पर डीएम ओएन सिंह ने जमीन को कब्जेदारों से मुक्त कराकर इस पर औद्योगिक हब बनाने के लिए उप्र राज्य औद्योगिक विकास परिषद (यूपीएसबाईडीसी) को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। प्रस्ताव एडीएम आलोक कुमार सिंह के सहयोग से बनाया गया।
बुधवार को कैबिनेट ने जिला प्रशासन के इस प्रस्ताव को स्वीकृत कर लिया। इसकी जानकारी से जनपदवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले की उत्तराखंड की सीमा से सटे क्षेत्र में औद्योगिक हब बनने से यहां बड़े उद्योग एवं फैक्ट्रियों के स्थापित होने का रास्ता साफ हो गया है। उद्योग धंधे लगने से जिले के विकास में तेजी आएगी। वहीं कृषि आधारित उद्योग लगने से कृषि को भी काफी बढ़ावा मिलेगा जिससे किसानों की स्थिति में भी सुधार आएगा।
विज्ञापन
औद्योगिक हब के लिए मुख्यमंत्री से की थी पैरवी
पीलीभीत। बरखेड़ा विधायक हेमराज वर्मा ने कहा कि भरापचपेड़ा की जमीन पर औद्योगिक हब बनाने के लिए जिला प्रशासन से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृत कराने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर पैरवी की थी।
गोदावरी कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में विधायक ने कहा कि भरा पचपेड़ा की जमीन को यूपीएसआईडीसी को देने के लिए जिला प्रशासन भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृत कराने के लिए वह 23 जनवरी को मुख्यमंत्री से मिले थे। उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने इसे मंजूर करने का आश्वासन दिया था और बुधवार को कैबिनेट से इसे मंजूर कर लिया। विधायक ने बताया भरापचपेड़ा की करीब 100 एकड़ जमीन पहले ही आरएएफ को आवंटित की जा चुकी है। औद्योगिक हब बनने से जिले की प्रदेश में अलग पहचान बनेगी। प्रेस वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव व उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर सहित कई सपाई मौजूद रहे।
नमोशुद्र को दिलाया अनुसूचित जाति का दर्जा
विधायक हेमराज वर्मा ने कहा कि औद्योगिक हब की स्वीकृत से पूर्व ही उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र के बंगाली समाज की नमोशुद्र जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने का अनुरोध किया था।