फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Indo Nepal Border Road surveyed resume

इंडो नेपाल बार्डर रोड का सर्वे फिर शुरू

Fri, 29 Jan 2016 10:52 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 29 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Indo Nepal Border Road surveyed resume
इंडो नेपाल बार्डर रोड का सर्वे एक बार फिर शुरू हुआ है, लेकिन वन विभाग के इलाके में अभी तक सर्वे कार्य न तो पूरा हो सका है और न ही सड़क की जद में आने वाले पेड़ों की गिनती हो सकी। दरअसल वन विभाग ने भी अभी प्रस्तावित सड़क के लिए एनओसी जारी नहीं की है।
विज्ञापन

इंडो नेपाल सीमा पर करीब दो साल पहले सड़क निर्माण के लिए सर्वे शुरू किया गया था। कुछ इलाकों में बड़े जंगल और कुछ इलाकों में शारदा नदी सहित कई नहरें-नाले बह रहे हैं। चूंकि सीमा पर तैनात एसएसबी को भी बार्डर क्षेत्र में गश्त करने में बीहड़ इलाका होने के कारण दिक्कतें होती हैं, दूसरे यह प्रस्तावित सड़क इंडो नेपाल सीमा के अलावा चाइना को लेकर भी सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। गत वर्ष वन सीमा क्षेत्र के अलावा जो सर्वे किया गया था उसमें नदी नालों की बदलती धाराओं के चलते पुराने स्थान से हटकर सर्वे शुरू किया गया है। इसके अलावा अधिकांश वन सीमा का क्षेत्र है। यहां पिछले साल टीम ने सर्वे कर अधिकांश भाग में सड़क निर्माण के लिए जगह का चिन्हांकन कर पिलर भी लगा दिए थे। इधर, अब पुन: शारदा और वमनी नदी के समीप क्षेत्र में सर्वे शुरू किया गया है, लेकिन वन विभाग के क्षेत्र में अभी तक जो कार्य शेष है, वह पूरा नहीं हो पा रहा है। इसी के चलते वन विभाग ने अभी तक सड़क निर्माण के लिए एनओसी नहीं दी है। हालांकि एसएसबी के अधिकारी जल्द से जल्द सड़क निर्माण शुरू कराने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

 
इंडो नेपाल सीमा पर प्रस्तावित सड़क के लिए वन विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के बीच वार्ता होने के बाद सड़क का सर्वे शुरू करने की इजाजत दे दी गई थी, लेकिन अभी तक वन क्षेत्र में सर्वे पूरा नहीं हुआ है। इस कारण एनओसी जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल शाह, वन क्षेत्राधिकारी बराही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed