फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   indo nepal border road issue

संयुक्त टीम से सर्वे कराकर विवाद के निस्तारण पर बनी सहमति

Fri, 25 Jun 2021 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
indo nepal border road issue
पीलीभीत। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हुलाकी राजमार्ग को लेकर चल रहे विवाद के निस्तारण को एक बार फिर दोनों देशों के अधिकारी साथ आए। सीमावर्ती इलाके में बैठक की गई। तय किया गया कि दोनों देशों के अधिकारियों की संयुक्त टीम सर्वे कराकर विवादों का हल करेे। इसके अलावा बॉर्डर पर आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए भी मंथन किया गया।
विज्ञापन

एसएसबी के चेक पोस्ट राघवपुरी में शनिवार को हुई बैठक में डीएम पुलकित खरे, एसपी किरीट कुमार समेत कई अधिकारी पहुंचे। उधर, नेपाल की तरफ से कंचनपुर जिले के सीडीओ राम कुमार महतो, एसपी हुमा प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इस दौरान भारत नेपाल सीमा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बात की गई। बॉर्डर से संबंधित पिलर मरम्मत, संयुक्त पेट्रोलिंग, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण आदि मुद्दों को रखा गया। नेपाल की ओर से हुलाकी राजमार्ग निर्माण कराया जा रहा है। इसका कुछ हिस्सा भारत की सीमा में है। इसे लेकर कई बार विवाद हो चुका है। इसके निस्तारण पर भी घंटों मंथन हुआ। अंत में डीएम पुलकित खरे ने एसएसबी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दोनों राष्ट्रों की संयुक्त सर्वे टीम बनाकर सर्वे कराया जाए। फिर समस्या का समाधान नियमानुसार दोनों देशों के उच्चाधिकारियों के माध्यम से हो। आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल, पुलिस/प्रशासनिक, कृषि समेत अन्य विभागों को संयुक्त पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए। कहा कि इंटेलीजेंस के माध्यम से आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की सूची दोनों देश तैयार करेंगे और पुलिस से साझा करेंगे। जिससे अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके। किसी प्रकार की कोई समस्या होती है तो आपसी समन्वय के साथ निस्तारण करने पर बात बनी। जिस पर नेपाल के अधिकारियों ने भी सहमति जताई। डीएम ने नो मेंस लैंड क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने को कहा। तय हुआ कि बॉर्डर क्षेत्र में जो पिलर मरम्मत योग्य हैं, उन्हें दोनों देश की संयुक्त टीम सर्वे कराकर सीमा सुरक्षा बल की उपस्थिति में काम कराएगी। नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed