फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   India-US trade deal is fatal for farmers: Vijender Singh

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों के लिए घातक : विजेंद्र सिंह

Wed, 18 Feb 2026 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
India-US trade deal is fatal for farmers: Vijender Singh
पीलीभीत पहुंचे भाकियू टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
विज्ञापन


पीलीभीत। भारत और अमेरिका के बीच हुआ हालिया व्यापार समझौता किसानों के लिए घातक साबित होगा। इससे देश के किसानों को नुकसान होगा। केंद्र सरकार को इसे रद्द करना चाहिए, नहीं तो किसान दिल्ली का घेराव करते हुए देशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। यह बात बुधवार को पीलीभीत की मंडी समिति पहुंचे भाकियू टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव ने कही।
प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में आकर यह समझौता किया है। उन्होंने कहा कि सरकार भली-भांति जानती है कि अमेरिका के साधन-संपन्न और आधुनिक तकनीक से लैस किसानों के सामने भारत का छोटा किसान टिक नहीं पाएगा। यह समझौता सीधे तौर पर भारतीय कृषि व्यवस्था को बर्बाद करने की साजिश है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि किसान खेती छोड़ दें और कृषि क्षेत्र को बड़े उद्योगपतियों के हवाले कर दिया जाए, ताकि भविष्य में किसान अपनी ही जमीन पर मजदूर बनकर काम करने को मजबूर हों। उन्होंने इस किसान विरोधी समझौते को तत्काल रद्द करने की मांग की। इस दौरान जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह काहलो, युवा जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed