{"_id":"9ed1143728fe4695a228ffedf7160880","slug":"indefinite-late-evening-was-converted-into-a-picket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर शाम अनिश्चितकालीन में तब्दील हुआ धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर शाम अनिश्चितकालीन में तब्दील हुआ धरना
पीलीभीत।
Updated Tue, 07 Jul 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण अभियान के
विज्ञापन
दौरान रामस्वरूप पार्क से हटाए गए दुकानदारों का चल रहा धरना रविवार देर
शाम अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील हा गया। दुकानदारों ने जल्द मांगें पूरी
न होने पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
शहर के रामस्वरूप पार्क में एक जुलाई को चलाए अभियान के दौरान अतिक्रमण की जद में आए 35 खोखे/दुकानों को हटा दिया था। इसको लेकर यहां के दुकानदारों ने एक जुलाई से रामस्वरूप पार्क में ही प्रशासन के ऊपर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए धरना शुरू किया था। इधर रविवार देर शाम दुकानदारों का चल रहा धरना अनिश्चितकालीन धरने में तब्दील हो गया।
धरने पर दुकानदारों ने धरनास्थल पर ही रोजा इफ्तार किया। सोमवार को तेज बारिश के बावजूद तमाम दुकानदार धरनास्थल पर जमे रहे। धरने पर बैठे व्यापारियों का कहना था कि उन्हें प्रशासन ने ईद बाद ही रामस्वरूप पार्क में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक जुलाई को ही उन्हें उजाड़ दिया गया। इस दौरान काफी सामान भी नष्ट हो गया।
दुकानदारों ने तोड़ी गई दुकानों को स्थापित कराने या शहर के मुख्य बाजार में सुरक्षित स्थान पर दुकान लगाने की अनुमति देने की मांग की। मांगे जल्द पूरी न होने पर भूखहड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई। धरना देने वालों में शहजाद, अनीस अहमद, लईक, सलीमउद्दीन, नवी अहमद, अतहर शम्सी, फुजैल मियां, शब्बू, शामिख, रफीक अहमद आदि दुकानदार शामिल रहे।