फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Indefinite fast from today if the destruction of Sharda does not stop

शारदा से तबाही न रुकने पर बेमियादी अनशन आज से

Tue, 28 Dec 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Indefinite fast from today if the destruction of Sharda does not stop
पूरनपुर। शारदा नदी के कटान से गांवों को बचाने के लिए ठोकर, तटबंध न बनाने, वन विभाग के ठेकेदार की ओर से नाव संचालन कराने, बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री न बंटने के विरोध में चंदिया हजारा में गांवों के मंगलवार से बेमियादी भूख हड़ताल शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के दिन गांव के लोग सामूहिक उपवास रखकर प्रदर्शन करेंगे। इसे लेकर 30 दिसंबर को गांव चंदिया हजारा का बाजार भी बंद रहेगा। सोमवार को लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर गांव राहुलनगर, चंदिया हजारा आदि के लोगों ने सात दिसंबर को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय में तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर 10 दिन बाद क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई थी। समस्याओं का समाधान न होने पर सोमवार को चंदिया हजारा प्रधान बासुदेव कुुंडू, भाकपा नेता देवाशीष राय, उमेश कुमार, प्रदीप आदि ने एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान न होने पर मंगलवार से गांव चंदिया हजारा के सामुदायिक यात्री प्रतिक्षालय में बेमियादी भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। ज्ञापन में कहा कि 30 को गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया के लोग सामूहिक उपवास रखकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed