फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Increasing the hardships of farmers, delay in rainy season

किसानों की मुश्किल बढ़ा रही बरसात में देरी

Sun, 25 Jun 2017 06:54 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sun, 25 Jun 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
Increasing the hardships of farmers, delay in rainy season
ध्‍ाान की राोपाइऱ्ई करती म‌िहहिलाएं
आद्रा नक्षत्र लगने के बाद भी बरसात शुरू नहीं हुई है, जिससे धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। हालांकि संपन्न किसानों ने ट्यूबवैल एवं इंजन से सिंचाई की व्यवस्था कर ली है, लेकिन बारिश से तर होकर धरती की प्यास बुझे बिना सिंचाई का पानी जल्द ही सूख जा रहा है जिससे बार-बार पानी लगाना पड़ रहा है। किसान हर रोज उमड़ घुमड़ रहे बदलों से जल्द बरसने की आस लगाए है।
विज्ञापन

हर वर्ष आद्रा नक्षत्र लगने के साथ ही झमाझम बरसात शुरू हो जाती थी। इस नक्षत्र को विशेष बरसात का नक्षत्र माना जाता है जोकि 21 जून को प्रारंभ हो गया लेकिन अब तक बारिश शुरू नहीं हुई है। बढ़ते डीजल के दामों के चलते छोटे किसान बरसात का इंतजार रहे हैं जिससे वह धान की रोपाई में पिछड़ रहे हैं। वहीं सपन्न किसानों ने सिंचाई की व्यवस्था कर रोपाई शुरू करा दी है। ऐसा नहीं कि बारिश न होने से केवल छोटे किसान ही प्रभावित हो रहे हैं। जमीन की प्यास शांत न होने के चलते कृत्रिम सिंचाई भी ज्यादा प्रभावी नहीं हो पा रही है और बार-बार पानी लगाना पड़ रहा है। अनुभवी किसानों और ज्योतिष जानने वालों का कहना है कि आद्रा नक्षत्र में बरसात न होने शुभ संकेत नहीं है। वहीं बारिश न होने से गन्ने की फसल भी प्रभावित हो रही है। चूंकि गन्ना बढ़ा हो चुका है जिससे सिंचाई मुश्किल हो रही है ऐसे में गन्ने की बढ़वार के लिए बारिश का ही सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed