{"_id":"58e9027c4f1c1b9d385b3c28","slug":"increased-wheat-arrival-in-the-market-government-procurement-also-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में बढ़ी गेहूं की आवक, सरकारी खरीद भी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में बढ़ी गेहूं की आवक, सरकारी खरीद भी बढ़ी
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sat, 08 Apr 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
गेहूं ख्ारीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी द्वारा गेहूं खरीद बढ़ाने के निर्देश के बाद खाद्य महकमा एवं जिला प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। डीएम ने खरीद से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। उधर मंडी में आवक बढ़ गई है जिससे आढ़तों के साथ सरकारी क्रय केंद्रों पर भी खरीद का ग्राफ बढ़ने लगा है।
जिले में गेहूं की कटाई युद्धस्तर पर शुरू हो गई है। पिछले दिनों मौसम में हुए बदलाव के बाद चारों ओर खेतों कंबाइन चलती दिख रही हैं। इससे मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ने लगी हैं। शनिवार को मंडी में लगभग आठ हजार क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई। इसमें दो हजार क्विंटल गेहूं खरीद केंद्रों पर तौला गया। आढ़तों पर पहुंच रहे गेहूं के दाम भी अब सरकारी रेट के लगभग बराबर आ गए हैं। ऐसे में सरकारी खरीद में तेजी आने की उम्मीद जगी है। शनिवार को आढ़तों पर 1500 से लेकर 1620 रुपये तक गेहूं खरीदा गया। आढ़तों पर पहुंच रहे गेहूं में नमी का प्रतिशत कुछ अधिक होने के चलते अभी दिक्कत आ रही है।
00000
डीएम ने निरस्त की सभी छुट्टियां
शासन से गेहूं खरीद में तेजी लाने के निर्देश के बाद डीएम मासूम अली सरवर ने गेहूं खरीद से जुड़े सभी अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। अपने आदेश में डीएम ने कहा कि अप्रैल में इस बार कई छुट्टियां हैं जबकि गेहूं की आवक सर्वाधिक अप्रैल माह में ही होती है। इसके चलते रविवार को छोड़कर अन्य सभी दिनों में क्रय केंद्र खुलेंगे और सरकारी गेहूं की खरीद की जाएगी।