फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Increased load amidst the power crisis dealt a blow to 30,000 people.

Pilibhit News: बिजली संकट के बीच बढ़े लोड ने 30 हजार लोगों को दिया झटका

Mon, 06 Jul 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Increased load amidst the power crisis dealt a blow to 30,000 people.
बगैर सूचना लोड बढ़ाने से बढ़ी बेचैनी, उपभोक्ता अफसरों से कर रहे शिकायत, उच्चाधिकारियों का हवाला दे रहे अफसर
विज्ञापन


पीलीभीत। उमस भरी गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं को विद्युत निगम ने एक और झटका दिया है। जिले में करीब 30 हजार उपभोक्ताओं के पास लोड बढ़ने का मेसेज पहुंचा तो वे हैरान रह गए। ये वही उपभोक्ता हैं, जिन्हें अभी हाल ही में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के साथ जोड़ा गया था। मेसेज आने के बाद चिंतित उपभोक्ता अफसरों से इस संबंध में शिकायत भी दर्ज करा रहे हैं। इसके बाद भी उनके समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
जिले में करीब तीन लाख 75 हजार उपभोक्ता हैं। इसमें शहर के करीब 50 हजार उपभोक्ता शामिल हैं। जिले में कुल एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जोड़ा जा चुका है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद इस पर रोक लगा दी गई, लेकिन स्मार्ट मीटर से जुड़े उपभोक्ताओं की मुसीबतें अभी भी कम नहीं हुई हैं। अब एक बार फिर उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के करीब 30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के पास लोड बढ़ने को लेकर मेसेज पहुंचे हैं। इससे उपभोक्ताओं की बेचैनियां और बढ़ गई हैं। इसको लेकर उपभोक्ता विद्युत निगम के अफसरों से शिकायत भी कर रहे हैं। ऐसे में कई उपभोक्ताओं का बिल भी दोगुना होकर आ रहा है। संवाद
विज्ञापन


-----
चुकाने होंगे अधिक बिल, बढ़ी चिंता

घर पर एक किलोवाट का कनेक्शन है। इसका बिल हर माह करीब पांच सौ से आठ सौ रुपये तक बिजली का बिल आता था, लेकिन अभी दो दिन पूर्व दो किलोवाट का मेसेज आया है। इससे अब लग रहा है कि बिजली का बिल करीब एक हजार से अधिक आएगा।- अल्ताफ हुसैन
विज्ञापन
विज्ञापन

--
घर में एक किलोवाट का कनेक्शन था। इसका बिल लगभग दो सौ से तीन सौ रुपये अधिकतम आता था। अभी कुछ दिन पूर्व ही मेसेज आया कि आपका लोड दो किलोवाट बढ़ा दिया गया है। अब जो बिल आया है। वह करीब 1320 रुपये है, जो काफी अधिक है।

- अफजाल
--

पिता के नाम से घरेलू बिजली कनेक्शन है। तीन जुलाई को मोबाइल पर संदेश मिला कि कनेक्शन का लोड एक किलोवाट से बढ़ाकर दो किलोवाट कर दिया गया है, जबकि इसके लिए उन्होंने कोई आवेदन नहीं किया था। उन्होंने बताया कि घर में केवल तीन पंखे, चार एलईडी बल्ब और एक पानी की मोटर का ही उपयोग होता है। ऐसे में आवश्यकता से अधिक लोड बढ़ गया है।
- ओमप्रकाश

-----
बगैर नोटिस लोड बढ़ने पर लोगों में रोष

पूरनपुर। नगर और देहात के कई स्मार्ट मीटर धारक उपभोक्ताओं के बगैर नोटिस लोड बढ़ा दिया गया। इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन पर आए मेसेज से हुई। बगैर नोटिस के लोड बढ़ने को लेकर उपभोक्ताओं में रोष है और वे अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं।

उपभोक्ताओं का कहना है कि भीषण गर्मी में बार-बार ट्रिपिंग की समस्या पर मीटरों के जंप लेने पर अधिक खपत के चलते उनका लोड बगैर नोटिस के बढ़ा दिया गया। पहले की तरह वे ही बिजली का उपभोग कर रहे हैं। उपखंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि बिजली की खपत को लेकर ऊपर से ही उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाए गए हैं। कितने उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाए गए। इसकी रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। हालांकि कई उपभोक्ताओं के बगैर सूचना के लोड बढ़ाने की जानकारी दी जा रही है। पूरनपुर देहात के उपभोक्ता अधिवक्ता इफ्तखार खां ने बताया कि उनका भी लोड बगैर सूचना के बढ़ा दिया गया। इसकी शिकायत अफसरों से की गई है। संवाद
-------

लोग काट रहे विभाग के चक्कर, देना होगा अधिक फिक्सड चार्ज

न्यूरिया। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) की नई टैरिफ व्यवस्था के तहत क्षेत्र के कई घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन का लोड स्वतः संशोधित किए जाने से उपभोक्ताओं में असमंजस की स्थिति है। जुलाई के पहले सप्ताह में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के मोबाइल पर कनेक्शन का लोड बढ़ाए जाने के संदेश पहुंचे। इसके बाद कई उपभोक्ताओं ने आशंका जताई है कि लोड बढ़ने से भविष्य में फिक्स्ड चार्ज और कुल बिजली बिल पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। कस्बा न्यूरिया निवासी नदीम अहमद ने बताया कि उनके घर में एक किलोवाट का घरेलू बिजली कनेक्शन है। गर्मी के मौसम में कुछ महीनों तक बिजली की खपत अधिक रहती है, जबकि वर्ष के अधिकांश समय एक किलोवाट से कम ही बिजली का उपयोग होता है। उनका कहना है कि लोड दो किलोवाट किए जाने से अब पूरे वर्ष अधिक फिक्स्ड चार्ज देना पड़ सकता है। संवाद
-------

डिमांड से ज्यादा खपत पर लगेगा दोगुना चार्ज
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, एक से पांच किलोवाट तक 5.50 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से उपभोक्ताओं से बिल लिया जाता है। इसके अलावा उपभोक्ता डिमांड से अधिक बिजली की खपत करता है, तो उपभोक्ताओं को अधिकतर डिमांड पेनाल्टी के अनुसार दोगुना बिजली बिल अदा करना होगा। अधिकारियों के अनुसार, घर में महीने की एक से 151 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर 5.50 प्रति यूनिट के हिसाब बिल देना होगा। 151 से 300 यूनिट महीने में आने पर छह रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल देना होगा। वहीं, 300 यूनिट से अधिक आने पर 6.50 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल देना होगा।


------

लोड बढ़ने के लेकर लोगों के पास मेसेज पहुंचे हैं। इसको लेकर शिकायतें भी आ रही हैं। यह मेसेज ऊपर से ही भेजे जा रहे हैं। इसमें उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिन उपभोक्ताओं की ओर से शिकायतें आ रही हैं। उनके मामलों की जांच की जा रही है।
- मनोज कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed