फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Inconclusive talks between MLA and villagers on the issue of bridge construction at Puraina Ghat

Pilibhit News: पुरैना घाट पर पुल निर्माण के मुद्दे पर विधायक और ग्रामीणों के बीच बेनतीजा रही वार्ता

Mon, 26 Jun 2023 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 26 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Inconclusive talks between MLA and villagers on the issue of bridge construction at Puraina Ghat
बीसलपुर में आवास पर ग्रामीणों से वार्ता करते विधायक विवेक वर्मा। संवाद
बीसलपुर। देवहा नदी के पुरैना घाट पर पुल बनवाने की मांग को लेकर कई गांवों के लोगों ने सोमवार को विधायक विवेक वर्मा के आवास पर जाकर उनसे वार्ता की। करीब दो घंटे तक चली बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकल सका। विधायक ने साफ कहा- पुल जहां बन रहा है, वहीं बनेगा। पुरैना घाट पर पुल बनवाने के लिए शासन से बात की जाएगी। ग्रामीणों का कहना था कि विधायक पुरैना घाट पर भी पुल बनने की गारंटी दें, लेकिन विधायक ने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुरैना क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीण सोमवार को विधायक विवेक वर्मा से मिले। ग्रामीणों ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने देवहा नदी के पुरैना घाट के लिए पुल स्वीकृत किया था, लेकिन इसे गलत ढंग से ललौर गुजरानपुर घाट पर बनाया जा रहा है। विधायक ने बताया कि उन्होंने उस क्षेत्र में पुल स्वीकृत कराया था। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने ही ललौर गुजरानपुर के पास पुल बनाना मुनासिब समझा और पुल निर्माण शुरू करा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि ललौर गुजरानपुर के पास बन रहे पुल का निर्माण रुकवाया जाए और उसे पुरैना घाट पर बनवाया जाए। विधायक ने इससे मना कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने कहा कि पुरैना घाट पर दूसरा पुल बनवा दिया जाए। विधायक ने कहा कि वह शासन से मिल कर पुरैना घाट पर पुल बनवाने का पूरा प्रयास करेंगे, लेकिन ग्रामीण विधायक से पुरैना घाट पर पुल बनवाने की गारंटी देने की मांग पर अड़ गए, लेकिन विधायक ने गारंटी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता के दौरान ग्रामीणों और विधायक में कई बार नोकझोंंक भी हुई। करीब दो घंटे तक चली वार्ता में कोई नतीजा न निकल पाने पर ग्रामीण लौट गए। वार्ता के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। ग्रामीणों के समर्थन में भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। इस दौरान पुरैना, धरलिया, टिहूलिया, पुन्नापुर, कबूलपुर , जरपा, मोहनपुर, पेहना, पेहनिया, प्रह्लादपुर आदि गांवों के लोग मौजूद रहे।

विधायक आवास के बाहर बेमियादी धरने पर बैठे ग्रामीण

विधायक विवेक वर्मा से वार्ता में कोई निष्कर्ष न निकलने से गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार देर शाम विधायक आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने भीम आर्मी के बैनर तले धरना-प्रदर्शन शुरू किया है। धरना दे रहे ग्रामीणों का कहना है कि जब तक विधायक देवहा नदी के पुरैना घाट पर पुल स्वीकृत नहीं कराएंगे, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने का नेतृत्व भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सौरभ भारती कर रहे हैं।

बीसलपुर में आवास पर ग्रामीणों से वार्ता करते विधायक विवेक वर्मा। संवाद

बीसलपुर में आवास पर ग्रामीणों से वार्ता करते विधायक विवेक वर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed