फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Income tax team's investigation continues, silence prevails at the mill gate

Pilibhit News: आयकर टीम की जांच जारी, मिल गेट पर रहा सन्नाटा

Sat, 30 Nov 2024 10:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Income tax team's investigation continues, silence prevails at the mill gate
किसान अमरपाल।
बरखेड़ा। नोवल चीनी मिल, बरखेड़ा में आयकर टीम ने दस्तावेज तीसरे दिन भी खंगाले। दो दिन से कैश काउंटर बंद होने से शनिवार को इक्का-दुक्का किसान ही नकद भुगतान की आस में चीनी मिल पहुंचे। मिल गेट पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। कस्बे में जगह-जगह आयकर टीम के छापे की चर्चा होती रही। हालांकि बाजार खुला रहा।
विज्ञापन


यहां बता दें कि आयकर टीम बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8:30 बजे बरखेड़ा की नोवल चीनी मिल पहुंची थी। टीम के पहुंचते ही मिल का गेट बंद हो गया था। टीम ने लेखा कार्यालय में दस्तावेज खंगालने शुरू किए। कार्यालय के कंप्यूटरों की जांच भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि मिल कर्मियों के मोबाइल जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन

वहीं आयकर टीम की जांच शनिवार को भी पूरे दिन जारी रही। मिल का गेट बंद रहा। कैश काउंटर भी नहीं खुला। दो दिन से भुगतान न होने से किसानों की भीड़ नजर नहीं आई। इक्का-दुक्का किसान ही मिल गेट आकर जानकारी करते दिखे। कस्बे और जिला मुख्यालय पर आयकर टीम के तीन दिनों से जारी जांच की चर्चा होती रही। सभी अपने-अपने कयास लगाते रहे। अधिकारी भी कयासों में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नकद मिला नहीं, खाते में रुपये भेजने की कह रहे बात
नोवल चीनी मिल में गन्ने की अधिकांश खरीद नकद की जाती है। आयकर टीम के छापे की वजह से तीन दिन से किसानों को नकद भुगतान नहीं किया गया। किसान मायूस होकर लौट रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब मिल की ओर से खाते में भुगतान करने की बात कही जा रही है। मिल गेट पर मौजूद किसान राजीव कुमार ने बताया कि बीमारी के चलते नकद गन्ना बेचने आया था। तौल कराने के बाद पता चला कि भुगतान बैंक खाते में भेजा जाएगा। परेवा अनूप निवासी सीताराम ने बताया कि 21 नवंबर को नगद गन्ना बेचा, भुगतान अब तक नहीं मिला।





नकद भुगतान के चक्कर में 28 नवंबर को मिल में गन्ना बेचा था। मगर नकद भुगतान बंद होने से पैसा अब तक नहीं मिला।- अमरपाल, ग्राम उमरिया




घर में पैसों की जरूरत के लिए गन्ना बेचा था। गन्ने की तौल कराने के बाद पता चला कि भुगतान नकद नहीं, सोमवार को खाते में भेजा जाएगा।- प्रेमपाल, ग्राम गाजीपुर




27 नवंबर को गन्ना बेचा था। तीन दिन से लगातार मिल के चक्कर लगा रहे हैं। भुगतान अब तक नहीं हुआ। कैश काउंटर ही नहीं खुल रहा। - सुदेश कुमार, कासिमपुर-बीसलपुर



घर में बीमारी के चलते गन्ना नगद नोवल शुगर मिल को बेचा था। गन्ना तौल के बाद पता लगा कि अब नगद भुगतान नहीं मिलेगा। खाते में पैसे भेजे जाएंगे।- यूनिस, रोहनिया

किसान अमरपाल।

किसान अमरपाल।

किसान अमरपाल।

किसान अमरपाल।

किसान अमरपाल।

किसान अमरपाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed