{"_id":"570bb6ba4f1c1bfc3c4a6aba","slug":"incidents-of-fires-wreak-havoc-in-the-district-are","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कहर बरपा रही हैं आग की घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कहर बरपा रही हैं आग की घटनाएं
ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Mon, 11 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूरनपुर के केसरपुर सहित कई गांवों में हुए अग्निकांड
कटाई के समय आग लगने के शक में घेरी कंबाइन
जिले में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को कई अग्निकांडों के बाद रविवार को भी पूरनपुर, जहानाबाद, परैवावैश्य और बीसलपुर में आग की कई घटनाओं से लाखों की हानि हुई। पूरनपुर में कंबाइन से आग लगने के शक में ग्रामीणों ने कंबाइन चालक और स्टाफ को दौड़ा लिया। उन्होंने ईंट भट्ठे में छिपकर जान बचाई।
पूरनपुर/जोगराजपुर। सोमवार दोपहर गांव केसरपुर निवासी यासीन वेग के खेत में कंबाइन से गेहूं की कटाई हो रही थी। इसी दौरान खेत में आग लग गई। आग ने केसरपुर, भरकलीगंज के ग्रामीणों के खेतों को भी चपेट में ले लिया। किसानों ने कंबाइन से आग लगने के शक में कंबाइन को घेर चालक और अन्य स्टाफ को दौड़ा लिया। दोनों ने एक भट्ठे में छिपकर जान बचाई। सूचना पर एसओ सुरेश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाकर शांत कराया। उधर, तहसील क्षेत्र के गांव गैरतपुर जप्ती निवासी गुरदीप कौर के गेहूं के खेत में लगी आग से करीब दो एकड़, गांव कढेरचौरा निवासी लक्ष्मीकांत भारद्वाज के खेत में आग से करीब एक एकड़ गेहूं जलकर राख हो गया। गांव हरीपुर किशनपुर निवासी रामसरन की पशुशाला में आग से बीस हजार, गांव रुरिया सलेमपुर और तकिया में आग से श्यामनाथ भारद्वाज का पांच बीघा सहित आधा दर्ज किसानों का गेहूं जल गया है।
भगवंतापुर। गांव पिपरिया जयभद्र के समीप नरई के खेतों में आग से किसानों में हड़कंप मच गया। तमाम किसान आग बुझाने में जुटे। बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
कसगंजा। गांव निवासी अखिलेश स्वर्णकार के घर सोमवार को अचानक लगी आग से घरेलू सामान सहित करीब पचास हजार रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई और एक पशु झुलस गया।
घुंघचाई। सांसद आदर्श गांव गुलडिय़ा भूपसिंह व सिकराना के समीप गेहूं के खेतों में आग से गांव गुलडिय़ा भूपसिंह निवासी गिरधारी लाल की दस, बृजकिशोर की पंद्रह, मोरपाल की एक, ईश्वरदयाल की नौ, मथुरा प्रसाद की दस, मेवाराम की ढाई, बुधई लाल की पंद्रह, उमाशंकर की दस, जगदीश की ढाई, सिकराना के मुन्ना लाल की पंद्रह, जलील की तीन, मातादीन व 6-6, रामचरन की पांच, मोहम्मद उमर व गंगाराम की ढाई-ढाई, रामसिंह की एक एकड़ गेहूं की फसल जल गई। आग से गांव निवासी रामभरोस और कल्लू के घर जल गए। इसमें घरेलू सामान सहित 20-20 हजार की संपत्ति जल गई। सांसद आदर्श गांव की प्रधान शांती देवी ने बताया कि आग से क्षेत्र के किसानों की करीब तीन सौ एकड़ भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल जल गई है। उनका आरोप है कि नरई मेें जलाने से आग की घटनाएं हो रही हैं।
जहानाबाद। कस्बे के मोहल्ला बाजार कटरा नई बस्ती निवासी कैसर खान का रिछा रोड पर खेत है जिसमें गेहूं की फसल खड़ी है। रविवार को सुबह करीब नौ बजे खेत के ऊपर से जा रही हाईटेशन लाइन के तार में एक कौवा चिपक गया। इस दौरान स्पार्किंग होने से चिंगारी खेत में गिरने से खेत में आग लग गई। आग की लपटे देख आसपास खेतों में काम कर रहे लोग और कस्बावासी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ी घटना टल गई। यदि आग नियंत्रित न होती तो आगे के खेत और कुछ दूरी पर स्थित पोल्ट्री फार्म को भी नुकसान हो सकता था। इस आग में कैसर खां का करीब दो बीघा गेहूं जल गया।
बीसलपुर। गांव भैनपुरा में तालाब के पास पुआल में आग लगने से पुआल, उपले और कूड़े का ढेर जल गया। गांव रसायाखानपुर के मिश्रीलाल, राजेंद्र, जितेंद्र, सिकंदर और नाजिर के घरों में आग लगी वहीं गांव महदखास के सियाराम, भसूंड़ा के सुखलाल, जसोली दिवाली के द्वारिका प्रसाद, नत्थूलाल, ओमप्रकाश गांव मोहनापुर के मुकेश, दौलतपुर पट्टी के संतोष और छत्रपाल के घरों में चूल्हे की चिंगारियों से आग लगी। घर वालों ने ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग में नगदी, कपड़े, जेवर, बर्तन लकड़ी, छप्पर और भूसा समेत करीब दो लाख की संपत्ति जल गई। गांव पुरैनिया रामगुलाम में राजेंद्र प्रसाद के खेत में आग लगने से 10 हजार रूपये के गेंहू जल गए हैं।
परेवावैश्य। क्षेत्र के ग्राम डाग में दोपहर करीब तीन बजे आग लगने से सूखा का दो बीघा, छुट्टन का डेढ़ एकड़, गंठा का एक एकड़ व मकसूद का डेढ़ एकड़ गेहूं जल गया।