{"_id":"68e9538055a9ff34280edb64","slug":"in-view-of-the-pcs-entrance-exam-the-number-of-bus-trips-will-increase-on-the-bareilly-route-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-145779-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीसीएस प्रवेश परीक्षा के मद्देनजर बरेली मार्ग पर बढ़ेंगे बसों के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीसीएस प्रवेश परीक्षा के मद्देनजर बरेली मार्ग पर बढ़ेंगे बसों के फेरे
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के छह केंद्रों पर पीसीएस की प्रवेश परीक्षा होगी। ऐसे में यहां पहुंचने वाले यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसको लेकर बरेली मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही चौराहों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिससे यहां पहुंचने वाले अभ्यार्थियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।
12 अक्तूबर को शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, रामा कॉलेज, उपाधि महाविद्यालय, एसएन इंटर कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज में पीसीएस की प्रवेश परीक्षा कराई जानी है। इसमें 500 के करीब परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। यहां पहुंचने वाले यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसको लेकर रोडवेज डिपो के अफसरों ने खाका तैयार किया है।
12 अक्तूबर की सुबह से ही शहर के नौगवां चौराहा, असम चौराहे पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके साथ ही आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए यहां से अन्य जगहों के लिए बसों को भेजा जाएगा। साथ ही बरेली मार्ग पर चलने वाली बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, जिससे यहां से आने-जाने वाले यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि बरेली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाते हुए मुख्य चौराहे पर कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे।