फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In the two assemblies will hold meetings in Pilibhit Maneka

पीलीभीत में दो विधानसभाओं में सभाएं करेंगी मेनका

Sun, 05 Feb 2017 09:33 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 05 Feb 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
In the two assemblies will hold meetings in Pilibhit Maneka
पीलीभीत में दो विधानसभाओं में सभाएं करेंगी मेनका
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी पीलीभीत की दो विधानसभाओं में सभाएं करेंगी। सोमवार को वह चार दिनी दौरे पर यहां पहुंच रही हैं। मेनका की अधिकतर सभाएं पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में होंगी। मंत्री के प्रतिनिधि एमआर मलिक ने बताया कि सोमवार को शाम पांच बजे वह दिल्ली से पीलीभीत पहुंचेंगी। छह बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जनसमस्याएं सुनेंगी। सात फरवरी को पूरनपुर क्षेत्र के गांव सिमरिया, दिलावरपुर, कसगंजा, गुलडिय़ा भूप सिंह, सिकरैना, रम्पुराकोन, कढ़ेरचौरा, सबलपुर, फत्तेपुर, सुल्तानपुर व पूरनपुर कस्बे में जनसभाएं करेंगी। आठ फरवरी को ललौरीखेड़ा, बढ़ेपुरा, हरदासपुर में जनसभाएं करेंगी और शाम को सात बजे शहर में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। नौ फरवरी को पूरनपूर के बूंदीभूड़, गभिया सहराई, रमनगरा, पुरैना, पिपरिया संतोष, करेलिया, मल्लपुरर खजुरिया, जमुनिया, कलीनगर, माधोटांडा, भगवंतापुर और पूरनपुर कस्बे में जनसभाएं करेंगी। 10 फरवरी को वह बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं कर दिल्ली रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed