फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In the semi-finals, Pilibhit... Sitapur team defeated Badaun 2-0.

Pilibhit News: सेमीफाइनल में पीलीभीत... सीतापुर की टीम ने बदायूं को 2-0 से हराया

Tue, 11 Feb 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 11 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
In the semi-finals, Pilibhit... Sitapur team defeated Badaun 2-0.
शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलते बरेली हॉस्टल और संभल - फोटो : एसडीओ अरविंद कुमार।
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में हो रही ओपन राज्य आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को सीतापुर की टीम ने बदायूं को 2-0 से हरा दिया। बरेली हॉस्टल और संभल के बीच हुआ दूसरा मैच बराबरी पर छूटा। वहीं, सीतापुर, बरेली मंडल, बरेली हॉस्टल और पीलीभीत की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन

पहला मैच सीतापुर और बदायूं की टीम के बीच खेला गया। इसमें सीतापुर की टीम ने जीत हासिल की। दूसरा मैच बरेली हॉस्टल की टीम और संभल के बीच हुआ। दोनों टीमों के स्कोर बराबर रहे।
विज्ञापन

तीसरा मैच बरेली मंडल और रामपुर के बीच हुआ। इसमें बरेली की टीम ने 3-0 से मैच जीता। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि सीतापुर, पीलीभीत, बरेली हॉस्टल और बरेली मंडल की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रगतिशील कृषक नेता व मुख्यमंत्री पुरस्कार विजेता मनजीत सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से खिलाड़ियों में अनुशासन की भावना पैदा होती है। सरकार खिलाड़ियों को हर सुविधा देने का काम कर रही है।

इस अवसर पर जिला फुटबाॅल संघ के अध्यक्ष कपिल देव सिंह, जिला फुटबाॅल संघ के सचिव सुरेश कौशल, सह सचिव असित, जिला फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष देव सिंह, राजेश शुक्ला, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव मिश्रा, जिला व्यायाम शिक्षिका विभा मिश्रा, नीरज मिश्रा, महेश चंद्र, प्रगति सिंह, सचिन पांडे आदि मौजूद रहे। निर्णायक समिति में प्रदीप कुमार पांडे, महेश चंद्र, मोहम्मद अकूब, अतुल कुमार, कौशल किशोर, संजीव कुमार सिंह, अजय यादव, विशाल कुमार, अयूब शाह, धीरज कुमार पटेल, रजा अल्लाह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed