फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In the science quiz competition, Group D of Marouri block and Group B of city area were the winners

Pilibhit News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मरौरी ब्लॉक का ग्रुप डी और शहर क्षेत्र का ग्रुप बी रहा विजेता

Mon, 30 Sep 2024 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
In the science quiz competition, Group D of Marouri block and Group B of city area were the winners
पीलीभीत। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक मरौरी और नगर क्षेत्र के स्कूलों के विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें मरौरी ब्लॉक का ग्रुप डी और शहर क्षेत्र का ग्रुप बी विजेता बना
विज्ञापन

सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर प्रांगण में आयोजित हुई प्रतियोगिता में मरौरी ब्लॉक के 200 स्कूली बच्चों और नगर क्षेत्र के 30 स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी मरौरी शिव शंकर मौर्य और खंड शिक्षा अधिकारी नगर सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आए स्कूली बच्चों को ग्रुपों में बांटा गया। मरौरी ब्लॉक के बच्चों को छह ग्रुपों में बांटकर प्रतियोगिता कराई गई । जिसमें से ग्रुप डी विजेता रहा। विजेता बच्चों में कैच के सौरभ, चांड डांग बलदेवपुर की कल्पना, दहगला की संध्या, महोफ की शिवा सरकार ,माला की रिया सागर शामिल रही ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर क्षेत्र पीलीभीत की प्रतियोगिता में ग्रुप बी विजेता रहा। जिसमें प्रिंस लोधी, सुनिष्ठा, मोहित, शगुन मंडल, गुंजन चौहान शामिल रहे। निर्णायक मंडल में नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, एसआरजी वैभव जैसवार, हफीज अहमद, देवेंद्र पाल, नजमुल हसन, प्रीति सिंह, डोली यादव, विभव सक्सेना आदि शिक्षक शामिल रहे।
विजेता स्कूली बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य और खंड शिक्षा अधिकारी नगर सुनील कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाकर सभी बच्चे खुशी से झूम उठे। खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मौर्य ने विजेताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों में विज्ञान के प्रति उनकी रुचि पैदा करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए कराई गई है।

विजेता छात्र- छात्राओं को जिला स्तर पर होने वाली क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। इस मौके पर केके सागर,तेज बहादुर सिंह ,रविंद्र शर्मा ,अजय कुमार, देवेंद्र कन्हैया ,लाल करन, प्रखर मिश्रा, पुष्पा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed