{"_id":"585c13f84f1c1b501ae398bb","slug":"in-the-political-program-will-not-baratgron","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातघरों में नहीं होंगे राजनीतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारातघरों में नहीं होंगे राजनीतिक कार्यक्रम
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव नजदीक आने पर राजनीतिक सभाएं बढ़ रही हैं। बारातघरों को सभास्थल के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में यातायात व कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस के सामने आ रही दिक्कतों को देखते हुए सुनगढ़ी पुलिस ने नया फरमान जारी कर दिया है। इसमें क्षेत्र के सभी बारात घर मालिकों को नोटिस भेजकर राजनैतिक सम्मेलन के लिए बारात घर न देने की बात कही गई है। पिछले कुछ दिनों से बारातघरों में हो रहे राजनैतिक सम्मेलनों के समाप्त होने के बाद जाम की स्थिति बन जाती थी। इसके बाद लोगों की भीड़ के दौरान मारपीट होने के भी मामले पुलिस के सामने आए। ऐसे में सुनगढ़ी पुलिस की ओर से बारात घर स्वामियों पर सख्ती की गई है। सभी को एक नोटिस जारी किया गया है। इसमें राजनैतिक सभा करने के लिए बारात घर न देने की बात कही गई है। इसका उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी हरगोविंद सिंह ने बताया कि बारात घर में सम्मेलन के बाद भीड़ निकलते समय जाम लग जाता हे, जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ती है। इसी को देखते हुए निर्णय लिया गया है। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को इससे अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन