{"_id":"66ddde2cf11bf1d0e5039324","slug":"in-the-name-of-repairing-the-connecting-road-they-left-after-putting-stones-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-122168-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संपर्क मार्ग की मरम्मत के नाम पर पत्थर डालकर छोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संपर्क मार्ग की मरम्मत के नाम पर पत्थर डालकर छोड़े
विज्ञापन
पीलीभीत के नौंगवा ओवरब्रिज का संर्पक मार्ग।संवाद
पीलीभीत। शहर में विकास के दावों के बीच नौगवां ओवरब्रिज के संपर्क मार्ग की लंबे समय बाद भी हालत नहीं सुधर सकी है। पूर्व में अफसरों की सख्ती के बाद मरम्मत कार्य के नाम पर बजरी और पत्थर डालकर मार्ग को छोड़ दिया गया। जिससे वाहनों के गिरने का खतरा बना हुआ है। कई बाइक सवार गिरकर घायल भी हो चुके हैं।
शहर का नौगवा ओवरब्रिज का संपर्क मार्ग क्षेत्र व्यस्ततम इलाकों में शामिल है। इस मार्ग से होकर ही अधिकतर लोग नौगवां चौराहा के अलावा रोडवेज बस अड्डा, बिजली कार्यालय, बेसिक शिक्षा कार्यालय, सामाजिक वानिकी कार्यालय को आते-जाते हैं।
नौगवां चौराहे के आसपास कई अस्पताल भी हैं। जिसकी वजह से इस मार्ग पर राहगीरों की भीड़ रहती है। वाहनों के अधिक दबाव के चलते ओवरब्रिज का संपर्क मार्ग लंबे समय से जर्जर है। ब्रिज की शुरुआत में जलभराव की समस्या के साथ संपर्क मार्ग पर दोनों ओर गड्ढे होने से लोगों को परेशानी के बीच गुजरना होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
20 दिन पूर्व अफसरों की सख्ती के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से संपर्क मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। इसके लिए गड्ढों को भरने के लिए बजरी और छोटे पत्थर डाले गए, लेकिन मरम्मत पूरी करने के बजाय मरम्मत सामग्री पर रोलर मशीन चलवाकर मार्ग को ऐसी ही छोड़ दिया गया।
चंद दिनों में बजरी उखड़ गई और हालत फिर बदतर हो गए। इस वजह से बाइक सवारों के गिरने का खतरा भी बढ़ गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई बाइक सवार गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
000
अंडरपास के निकट स्थिति अधिक खराब
संपर्क मार्ग वैसे तो पूरा खस्ताहाल है, लेकिन अंडरपास के निकट मार्ग की स्थिति अधिक खराब है। बरसात होते ही जलभराव और उसके बाद कीचड़ की समस्या बनी रहती है। जिससे राहगीरों का निकलना दूभर हो जाता है। यहां पर मरम्मत कार्य के चलते लोगों को दूसरी ओर से निकालने के लिए की गई बैरिकेडिंग भी परेशानी का सबब बनी हुई है। लोगों का कहना है कि बैरिकेडिंग क्षेत्र में रिफ्लेक्टर न लगाने से रात को टकराने का खतरा बढ़ जाता है।
000
दिनभर मार्ग पर उड़ती धूल बनी मुसीबत
मार्ग की खराब स्थिति के चलते दिनभर धूल उड़ती रहती है। वाहनों की अधिक आवाजाही के चलते धूल की समस्या से लोग अधिक परेशान हैं। इससे पट्रोल पंप, सामाजिक वानिकी कार्यालय और आवासीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को समस्या अधिक होती है।
000
पत्थर पड़े होने से इस मार्ग पर बाइक निकाल पाना काफी मुश्किल हो रहा है। स्कूल जाते समय कई बार बच्चे गिर जाते है।
- रोमी सिंह, व्यापारी
000
संपर्क मार्ग की स्थिति खराब होने से अव्यवस्थाएं हावी रहती है। दिन में धूल उड़ती रहती है। समस्या का लंबे समय बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है।
- दीपक, स्टेशन रोड
000
संपर्क मार्ग के निर्माण को पूरा करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। हालांकि पहले गड्ढों को भरने का काम कराया जा रहा है। इसके बाद स्थायी निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। - संजय कुमार सिंह, डीएम