फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In the meeting called for the proposal of ration quota, there was a fight between the head and the former head

Pilibhit News: राशन कोटे के प्रस्ताव को लिए बुलाई बैठक में प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष में हुई मारपीट

Fri, 21 Jul 2023 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 21 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
In the meeting called for the proposal of ration quota, there was a fight between the head and the former head
गांव गोरा में विवाद के बाद तैनात पुलिस ।
पूरनपुर। राशन कोटे की दुकान के प्रस्ताव को बुलाई गई खुली बैठक में प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में कुर्सियां चलीं और जमकर मारपीट हुई। मारपीट, हंगामा पर ग्राम पंचायत सचिव बैठक से चले आए। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने दोनों पक्षों प्रधान और पूर्व प्रधान समेत 18 लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रधान और पूर्व प्रधान में समझौता होने पर उनको थाने से छोड़ दिया गया। दोनों पक्षों के 16 लोगों का पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव पजाबा और गोरा में रिक्त राशन कोटे की दुकान के प्रस्ताव को बृहस्पतिवार को बैठक बुलाई गई थी। गोरा में नोडल अफसर तहसीलदार ध्रुवनरायण यादव को बनाया गया था, लेकिन तहसील क्षेत्र में मंडलायुक्त के कार्यक्रम और बाढ़ को लेकर मार्कड्रिल के चलते वे बैठक में नहीं पहुंच सके। गोरा गांव में बैठक शुरू होते ही दोनों पक्षों के लोग अपने पक्ष में प्रस्ताव कराने की चेतावनी देकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव राहुल पुष्कर ने दोनों पक्षों को समझाकर पहले कोरम पूरा होने की बात की। साथ ही कार्रवाई रजिस्टर पर लोगों से हस्ताक्षर करने को कहा। इस दौरान दोनों पक्ष में गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से एक-दूसरे को कुर्सियां उठाकर मारी गई। जमकर शुरू हुई मारपीट में ग्राम पंचायत सचिव बैठक से खिसक लिए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान और दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान समेत 18 लोगों को हिरासत में ले लिया। एसओ सेहरामऊ उत्तरी कांत कुमार शर्मा ने बताया कि प्रधान और पूर्व प्रधान में समझौता होने पर दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। एक पक्ष के जमीरुल रहमान, नफीस रहमान, गुलाब, नफीस अहमद, मासूफ रहमान, आशन खां, कुतुब रहमान और दूसरे पक्ष के सिकंदर खां, चांद खां, आसिफ, गुलाम, मोवीन, दिलशाद, वहाब खां, जाहिद, कमरुल को शांती भंग की आशंका में गिरफ्तार कर चालान किया गया। पजाबा में शांतिेेपूर्ण ढंग से बैठक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed