{"_id":"659068c5ff1249a2be033f16","slug":"in-the-investigation-the-guilty-employee-was-removed-from-the-gram-panchayat-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-10046-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जांच में दोषी कर्मचारी को ग्राम पंचायत से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जांच में दोषी कर्मचारी को ग्राम पंचायत से हटाया
विज्ञापन
बीसलपुर। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद खंड विकास अधिकारी अमित कुमार शुक्ला ने ग्राम पंचायत अमृता खास के कार्यवाहक रोजगार सेवक को हटा दिया है।
गांव के रहने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गौतम शर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर गांव के रोजगार सेवक पर मनरेगा मजदूरों से उनकी मजदूरी निर्गत कराने की एवज में सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्रीय ग्राम पंचायत अधिकारी मुकेश राना ने मामले की जांच करते हुए शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए।
शिकायतकर्ता ने जांच अधिकारी को वह ऑडियो भी सुनवाई, जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी मनरेगा मजदूरों से सुविधा शुल्क मांग रहा है। मुकेश राना ने जांच रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी को सौंप दी है। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। आरोपी रोजगार सेवक को अमृता खास से हटाकर विकास खंड कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया है। संवाद