फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In the first rain itself, the poles of the open cleaning campaign, the streets became ponds

पहली बारिश में ही खुली सफाई अभियान की पोल,गालियां हुई जलमग्न

Wed, 25 May 2022 06:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
In the first rain itself, the poles of the open cleaning campaign, the streets became ponds
दला मौसम-दिन में छाया अंधेरा- आंधी और बारिश से सोमवार को सुबह 8.45 बजे अंधेरा छा गया। लोग वाहनों से सड - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। समय रहते शहर के नालों की सफाई में की गई लेटलतीफी का खामियाजा शहरवासी भुगत रहे हैं। पहली बारिश में ही नालों की सफाई की कलई खुल गई। मुख्य नालों से पानी पास न होने से कई कॉलोनियों में जलभराव की समस्या हो गई है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में कुल 34 नाले हैं। इसमें छह बड़े नालों की सफाई ठेकेदारों से कराई जानी है। बाकी 28 की सफाई नगर पालिका के कर्मचारियों से कराई जाएगी। पीडब्ल्यूडी, टनकपुर रोड वाले नाले की सफाई शुरू भी हो गई लेकिन अधिकतर नाले चोक पड़े है। वहां से पानी पास नहीं हो पा रहा। सोमवार को बारिश हुई तो पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। अशोक कॉलोनी, आवास विकास, एकता नगर, स्टेशन रोड, खकरा, इनायतगंज, मोहल्ला नखासा, विशाल टॉकीज के पीछे कई गलियों में नालों का पानी भर गया। कुछ स्थानों पर जलभराव के कारण लोग घरों से नहीं निकल पाए। कुछ इलाकों के लोगों ने अधिकारियों से भी शिकायत की। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जलभराव की कई शिकायतें आईं हैं। नालों का निरीक्षण किया है जिसमें नालों की सफाई की स्थिति बेहद खराब मिली। कई जगह जलभराव था।
विज्ञापन

जहां नाले साफ हुए वहां सिल्ट नहीं हटी
अधिवक्ता विश्वजीत त्रिवेदी ने कहा कि वैसे तो अधिकतर नाले साफ ही नहीं कराए गए हैं लेकिन जहां नाले साफ कराए गए हैं वहां सिल्ट नहीं हटाई गई। इसके चलते सिल्ट पानी के साथ लोगों के घरों तक पहुंच गई। आवास विकास और लाल रोड पर लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेरपुर में घरों में घुसा नालों का पानी
शेरपुर कलां में सफाई अभियान की पोल पहली ही बारिश में खुल गई। यहां सोमवार को हुई बारिश से गलियां जलमग्न हो गई। वहां घंटों तक पानी गलियों में भरा रहा। कई गलियों में आलम यह था कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। धनाराघाट रोड के दोनों तरफ बड़े नालों की सफाई न होने से नाला जाम होकर चोक हो गया जिसका पानी दुकानों व घरों और गलियों में भर गया। वहीं कुछ गलियों की हालत कच्ची होने से खराब हो गई। सबसे ज्यादा खराब हालात धनाराघाट रोड के दोनों तरफ बने बड़े नाले की थी जो छह माह से सफाई न होने के कारण चोक हो गया था। यहां नाले नालियों की बरसात से पहले सफाई कराई जाने का दावा किया जा रहा था लेकिन बारिश होते ही इस अभियान की कलई खुल गई। लोग जलभराव के कारण अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए।
बारिश से सफाई व्यवस्था की खुली पोल
कलीनगर/अमरिया। बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। सोमवार को दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से कलीनगर के कुछ वार्डों में नालियों चोक होने से जलभराव की स्थिति बन गई। लोगों को आवागमन में भी समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं माधोटांडा गांव में भी यही स्थिति देखने को मिली। वार्ड नंबर तीन, आठ में नालियों में गंदगी भरी होने से पानी चोक हो गया। सड़कों पर पानी भरने से गंदगी फैल गई। बारिश के अमरिया में जलभराव हुआ। लोग परेशान नजर आए।
आसमान में छाए, दिखा अंधेरा
मझोला। सोमवार को सुबह पौने नौ बजे अचानक काले बादल छा गए। तेज आंधी हवा के साथ भारी वर्षा हुई। तापमान में गिरावट आई। आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है। गन्ने को फायदा हुआ है। धीरे-धीरे वर्षा दिन के एक बजे तक होती रही। बारिश आंधी के दौरान लोगों की आवाजाही कुछ देर के लिए रुक गई।

आंधी में झड़ गई आम की बौर
बीसलपुर। सोमवार को हुई हल्की बारिश से मौसम काफी खुशगवार हो गया। लोगों ने भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत महसूस की। बारिश से गन्ने की फसल को लाभ पहुंचा है। हल्की आंधी से आम का बौर कुछ झड़ गया। बाजारों में दुकानों के आगे ताने गए तंबू उड़ गए। आंधी से कुछ देर के लिए दिक्कत हुई। तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने बताया कि आंधी से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

अशोक कॉलोनी में जरा सी बारिश के बाद पैदल चलना भी हुआ दुश्वार। यह दृश्य सोमवार सुबह दस बजे का है। जब

अशोक कॉलोनी में जरा सी बारिश के बाद पैदल चलना भी हुआ दुश्वार। यह दृश्य सोमवार सुबह दस बजे का है। जब- फोटो : PILIBHIT

 

मझोझा क्षेत्र में  तेज बारिश से पहले दिन में दस बजे आसमान पर छाए बादल।

मझोझा क्षेत्र में तेज बारिश से पहले दिन में दस बजे आसमान पर छाए बादल।- फोटो : PILIBHIT

 

अमरिया क्षेत्र में बारिश से मार्ग पर भरा पानी।

अमरिया क्षेत्र में बारिश से मार्ग पर भरा पानी।- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed