{"_id":"687002ef02a3558a75050d0a","slug":"in-the-degree-college-277-students-took-admission-in-ba-and-117-in-bsc-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-139456-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: उपाधि महाविद्यालय में बीए में 277 और बीएससी में 117 ने कराया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: उपाधि महाविद्यालय में बीए में 277 और बीएससी में 117 ने कराया प्रवेश
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के उपाधि महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए जारी पहली मेरिट सूची के विद्यार्थियों के पास प्रवेश के लिए शुक्रवार तक का समय है। इसके बाद महाविद्यालय की ओर से दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। अब तक बीए में 277 विद्यार्थियों ने प्रवेश कराया है। वहीं बीएससी में अब तक 117 प्रवेश हुए हैं।
उपाधि महाविद्यालय में बीए में 640 सीटें हैं। महाविद्यालय की ओर से जारी पहली मेरिट सूची में आने वाले 277 विद्यार्थियों ने अब तक प्रवेश करा लिया है। वहीं बीएससी में 340 सीटों के सापेक्ष अब तक 115 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। महाविद्यालय में बीकाॅम की 160 सीटें हैं। अब तक 78 ने प्रवेश कराया है।
प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि पहली मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश की अंतिम तिथि 11 जुलाई तय की गई थी। इस सूची की मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों के पास शुक्रवार को अंतिम मौका है। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय ने जारी की दूसरी मेरिट सूची
बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय प्रशासन ने बृहस्पतिवार को स्नातक प्रथम वर्ष की दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका मेहरा ने बताया की मेरिट लिस्ट महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। इसके अलावा महाविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। नोटिस बोर्ड पर चस्पा लिस्ट देखने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को शुक्रवार से प्रवेश दिया जाएगा। संवाद