{"_id":"5a354276b1f3a588c25e48586eb178cb","slug":"in-rural-polls-reservations-declared-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत चुनाव में आरक्षण घोषित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत चुनाव में आरक्षण घोषित किया
Pilibhit
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों पर होने वाले आरक्षण का निर्धारण प्रशासन ने कर लिया है। बुधवार को इसका प्रकाशन किया जाएगा। तय आरक्षण के तहत 721 सीटों में 392 सामान्य (अनारक्षित), 131 एससी और 192 ओबीसी बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
अक्तूबर मेें प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट न होने से नेताओं में बेचैनी थी। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिला पंचायत राज विभाग ने माथापच्ची कर ग्राम पंचायत के आरक्षण का निर्धारण कर लिया है, जबकि बीडीसी और जिला पंचायत का निर्धारण अभी अंतिम दौर में है। डीपीआरओ कार्यालय में तैयार किए चार्ट के अनुसार जिले में ग्राम पंचायत की कुल 721 सीटों में 392 अनारक्षित और 329 आरक्षित हैं। आरक्षित श्रेणी में 131 एससी और 198 ओबीसी की हैं। इनमें महिलाओं के लिए भी सीटें आरक्षित हैं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्य के यहां कुल 8881 पद हैं। इसमें भी आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिला पंचायत और बीडीसी की फाइनल सूची पर अभी काम चल रहा है। हालांकि कुछ दिग्गज नेता अपनी सीट की जानकारी होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन सही स्थिति बुधवार को दोपहर तक ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
डीपीआरओ वीपी सक्सेना के अनुसार बुधवार को अनंतिम सूची जारी की जाएगी और इन पर प्राप्त आपत्तियों व उनके निस्तारण के बाद 12 सितंबर को अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
000000
ग्राम पंचायत के आरक्षण की ब्लाक वार स्थिति
ब्लाक सीटें अनुसूचित ओबीसी सामान्य
पूरनपुर 189 35 52 103
मरौरी 95 20 26 49
अमरिया 105 13 29 63
ललौरीखेड़ा 69 13 19 37
बरखेड़ा 85 16 23 46
बीसलपुर 78 11 21 45
बिलसंडा 100 23 28 49
कुलयोग 721 131 198 392