{"_id":"584ae5ac4f1c1be05944aec6","slug":"in-protest-against-the-lathi-charge-on-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी चार्ज के विरोध में शिक्षकों का विरोध जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी चार्ज के विरोध में शिक्षकों का विरोध जारी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 09 Dec 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में लाठी चार्ज के विरोध में शिक्षकों का विरोध जारी है। शहर सहित तीनों तहसीलों में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपे। वहीं शाम को कैंडिल मार्च भी निकाला गया।उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ (पूर्व माध्यमिक) ने जिलाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजित राम प्रजापति को सौंपा। इस मौके पर महामंत्री अरशद हुसैन खां, कृष्ण कुमार सागर, श्रीकृष्ण, सुरेश राठौर, शूरवीर सिंह, राकेश कुमार, आशीष सिंह मौजूद रहे। शाम को शिक्षकों ने गांधी स्टेडियम से स्टेशन तक कैंडिल मार्च निकाला। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार प्रजापति के नेतृत्व में भी शिक्षकों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध जताया। इसमें संयोजक प्रसून सक्सेना, चंद्रपाल गंगवार, अजय प्रकाश रवि सुशील प्रजापति, हिमांशु अयोध्या प्रसाद, राकेश कुमार, प्रफुल्ल दीक्षित, केके सागर, अंकित भारती, अनुराग गंगवार, राजीव गुप्ता, नीरज राणा, श्रीकृष्ण प्रेमपाल वर्मा, राकेश वर्मा, चंद्रशेखर, संतोष गंगवार, चंद्रमोहन सहित कई लोग थे। बीसलपुर। उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों पर हुए लाठी चार्ज की निंदा की। इसके साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष भद्रपाल गंगवार, नत्थूलाल, जगदीश, मोहन स्वरूप, गेंदनलाल, नवनीत कुमार, खरगसेन, राकेश कुमार और डीपी गंगवार मौजूद थे। जनता टेक्नीकल इंटर कालेज में हुए शोक सभा में प्रधानाचार्य राजेंद्र राना, भगवान दास, धाराजीत, भुवनेश कुमार, देवेंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र दीक्षित, संदीप श्रीवास्तव, असलम यार खां, सत्यपाल, प्रवीन कुमार, रामचंद्रलाल व नीरज जौहरी मौजूद रहे। पूरनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ ने लखनऊ में शिक्षकों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यक्ष रामाधार पांडेय, मंत्री सूर्य प्रकाश गंगवार, ओमशर्मा, योगेंद्र प्रताप सक्सेना, हरीओम पांडेय, संजीव अग्रवाल, नरेंद्र कुमार, दिनेश, अमित, मनोज, अशोक, अरुण कुमार, सुरेश गंगवार, भूपेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन