फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   In 15 days the booth Committees

15 दिन में करें बूथ  कमेटियां गठित

Sat, 07 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 07 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
In 15 days the booth Committees
बैठक। - फोटो : pilibhit, beureu
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि 15 दिन के अंदर जिले की सभी बूथ कमेटियों का गठन करें। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों की लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

शनिवार को दूधिया मंदिर हाल में भाजपा की बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में 1400 मतदान केंद्र हैं। सभी पर इकाइयों का गठन होना है। इसके बाद सेक्टर इकाइयां बनाई जाएंगी। सभी जिला पदाधिकारी एक-एक क्षेत्र में जाकर बूथ इकाइयां गठित कराएं। इसमें कोताही न करें। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या नौ मई को बरेली आ रहे हैं। जिले के सभी पदाधिकारियों व नेताओं को नौ मई को बरेली पहुंचना है। मिशन 2017 के लिए प्रदेश अध्यक्ष से मार्गदर्शन मिलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने कहा कि उत्तरप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपाई सरकार बनाने को सभी कार्यकर्ता तन मन धन से जुटें। बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना सिंह ठाकुर, अमित बाल्मीकी, अशोक राजा, गुरभाग सिंह, अवधेश मिश्रा, संजीव प्रताप सिंह, दीपक जिंदल, सुभाष वाजपेई, अखिलेश शर्मा, गौरव अवस्थी, सुरेंद्र गंगवार, अमित कुशवाहा, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यपाल गंगवार, कुंवर महीप सिंह चंदेल, डॉ. दक्ष गंगवार, सुर्दशन गंगवार, राकेश सिंह, राकेश गंगवार, किशनलाल राजपूत, प्रदीप अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, पुष्पा शुक्ला, अनिरुद्ध मिश्रा, डॉ. बांकेलाल गंगवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed