फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   IMA free medical Camp drew a crowd of patients

आईएमए के फ्री मेडिकल  कैंप में उमड़ी मरीजों की भीड़

Sun, 14 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sun, 14 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
IMA free medical Camp drew a crowd of patients
निशुल्क दवा - फोटो : अमर उजाला
250 मरीजों का हुआ परीक्षण, निशुल्क दवाएं बांटी
विज्ञापन

 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में लगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टरों ने करीब 250 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया। इस दौरान मरीजों को निशुल्क दवा भी दी गई।
पीलीभीत-बरेली हाइवे पर स्थित आईएमए भवन में रविवार को लगे निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एचसी सचान ने किया। शिविर को लेकर सुबह से ही मरीजों और तीमारदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शिविर में डॉ. भरत सेठी ने 40 हड्डी रोग से जुड़ेे मरीज, डॉ. एके सिंह ने 50 बच्चों, डॉ. एचसी सचान ने श्वास व दमा के 65 मरीज, डॉ. मधु सचान ने 25 महिला मरीज और डॉ. भगवानदास ने 70 पेट रोग व सर्जरी से जुड़े मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया। शिविर में आए मरीजों को निशुल्क दवाएं भी दी गईं। शाम चार बजे तक कुल 250 मरीजों का परीक्षण किया गया। इस मौके पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. केएन तिवारी, सचिव डॉ. एसके मित्रा आदि डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
हाइपरटेंसिव इमरजेंसी के बारे में दी जानकारी
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार देर शाम शहर के एक होटल में सेमिनार हुआ। जिसमें डीएम कार्डियोलॉजी डॉ. प्रांजल अग्रवाल ने उच्च रक्तचाप के मरीजों में होने दुष्परिणामों पर विशेष जानकारी दी। कहा कि अनियंत्रित रक्तचाप की वजह से हृदय संबंधी रोग और अन्य तंत्रों पर इसका सीधा असर पड़ता है। उन्होंने इस तरह की इमरजेंसी से निपटने और इस दौरान प्रयोग की जाने वाली दवाओं के बारे में बताया। हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. महेश चंद्रा ने भी जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. जेएस तलवाड़, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. भारत कंचन, डॉ. एचसी सचान, डॉ. शोभित सेठ, डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. सतीश गंगवार, डॉ. अरविंद गोयल, डॉ. आरएच गोखले, डॉ. ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed