{"_id":"69de85cd6ff182d0c5071053","slug":"illegal-occupation-of-pwd-land-report-filed-against-three-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-157365-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध कब्जा, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध कब्जा, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tue, 14 Apr 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
न्यूरिया। मझोला-टनकपुर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। विभाग की शिकायत पर न्यूरिया पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जयपाल ने थाना न्यूरिया में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि हनुमान मंदिर तिराहे से चौकी मझोला की ओर दाईं तरफ स्थित गाटा संख्या 142 और 132 विभाग की भूमि है। आरोप है कि जमीन पर सुखदीप सिंह, डॉ. मल्लीदास और अमन शर्मा ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। बताया गया कि आरोपियों ने रेडीमेड सीमेंट कंक्रीट की बाउंड्रीवाल बनाकर और मिट्टी भराव कर पक्का निर्माण कर लिया। इससे सरकारी जमीन को घेर लिया गया।
मामले की जानकारी मिलने पर विभागीय टीम मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को कई बार मौखिक रूप से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। टीम में अवर अभियंता ओमपाल सिंह, प्रभारी अमीन मनोज शंखधार और वर्क एजेंट मोहम्मद शाहिद शामिल रहे। आरोपियों ने हर बार कब्जा हटाने का आश्वासन दिया, लेकिन तय समय सीमा के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
23 मार्च 2026 को पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद कब्जा बरकरार रहा। करीब 20 दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। थाना प्रभारी सुभाष मावी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की विवेचना की जा रही है।