फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   illegal construction

सीएमओ आवास के पास अवैध निर्माण ढहाया

Thu, 14 Jan 2016 11:11 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 14 Jan 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
illegal construction
सीएमओ आवास की जगह में अवैध कब्जा करने की नीयत से चल रहा निर्माण
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को ढहा दिया गया। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गई। इससे पहले अधिकारी ने जांच में निर्माण को अवैध पाया। इस दौरान निर्माण करा रहे चार कालोनाइजरों को भी पुलिस के हिरासत में लिया है।

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा से मिला। कर्मचारियों ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा जिसमें सिविल लाइन पुलिस चौकी के निकट स्थित सीएमओ आवास के निकट उसकी खाली पड़ी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध से कब्जा किए जाने की शिकायत की गई।

कर्मचारियों का कहना था कि पिछले दिनों आवास के निकट कॉलोनी विकसित कर रहे लोगों ने आवास की जमीन भी घेर ली है इसपर बाउंड्री का निर्माण करा रहे हैं। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने पहले लेखपाल से जांच कराई और शिकायत सही मिलने पर बाद में स्वयं पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। निर्माण गलत होने पर उन्होंने जेसीबी मंगवाकर इसे गिरा दिया।

इस दौरान कालोनाइजरों ने सिटी मजिस्ट्रेट से अभद्रता का प्रयास किया जिस पर पुलिस ने चार कालोनाइजरों क्रमश: बृजेश गुप्ता, अश्वनी कुमार, कमल गुप्ता व प्रमोद को हिरासत में ले लिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शुक्रवार को कालोनी की जांच कराई जाएगी। यदि इसमें सरकारी जमीन निकली तो इसका नक्शा भी निरस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed