{"_id":"66c0f0c06712d0d6ec0f0b74","slug":"illegal-colony-being-built-on-the-spot-lekhpal-showed-only-boundary-wall-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-121082-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मौके पर बन रही अवैध रूप से कॉलोनी, लेखपाल ने दिखा दी सिर्फ चहारदीवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मौके पर बन रही अवैध रूप से कॉलोनी, लेखपाल ने दिखा दी सिर्फ चहारदीवारी
विज्ञापन
पीलीभीत। एसडीएम न्यायालय में चल रहे वाद में लेखपाल ने गलत सर्वे रिपोर्ट दे दी। इसको लेकर याचिकाकर्ता ने डीएम से साक्ष्यों के साथ शिकायत की। कहा कि लेखपाल ने जांच में अवैध कॉलोनी को नहीं दर्शाया, साथ ही एक गाटा भी गायब कर दिया, सिर्फ चहारदीवारी दिखा दी गई। डीएम ने मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर को सौंपी है।
शहर के मोहल्ला पकड़िया के रहने वाली रचना सक्सेना ने जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में कहा है कि ग्राम खरुआ मुस्तकिल परगना जहानाबाद स्थित गाटा संख्या 42 रकबा 0.952 हेक्टेयर पर लेखपाल ने स्थलीय जांच गलत दर्शा दी है। 19 जुलाई को छत्रपाल के भाग में चारों ओर चहारदीवारी का निर्माण होना बताया गया है, जो कि गलत है।
मौके पर कोई निर्माण नहीं है, स्थल का नजरी नक्शा गलत बनाया गया है। आरोप है कि गाटा संख्या 42 तक को गायब कर दिया गया जो की मौके पर मौजूद है। गाटा संख्या 42 का विभाजन हुआ ही नहीं है। वह उसके हिस्से के खेत का रास्ता जानबूझकर बंद करना चाह रहे हैं। आरोप है कि मौके पर अवैध रूप से कॉलोनी का निर्माण कराया जा रहा है। इसका कहीं भी लेखपाल ने जिक्र नहीं किया है, जबकि नियत अधिकारी विनियमित क्षेत्र के द्वारा इसे अवैध कॉलोनी बताया गया है। महिला ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर को जांच के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने बताया कि अवैध रूप से कॉलोनी बनाई जा रही है। इसको लेकर कॉलोनाइजर को नोटिस जारी किया जाएगा। जल्द ही कॉलोनी को ध्वस्त करने की कार्रवाई होगी।