फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If you want to go to Hashimpur, you will have to pass through the swamp.

Pilibhit News: हाशिमपुर जाना है तो दलदल से गुजरना होगा

Fri, 29 Sep 2023 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 29 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
If you want to go to Hashimpur, you will have to pass through the swamp.
न्यूरिया क्षेत्र के गांव हा​शिमपुर में नाले का निर्माण न होने के कारण सड़क पर हुआ जलभराव । संवा
न्यूरिया। हाशिमपुर जाने वाला मार्ग दलदल में तब्दील हो गया हैै। इससे पैदल निकलना तक दूभर हो रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। कीचड़ से उनकी यूनिफॉर्म खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने कई बार रोड बनवाने और नाले की मरम्मत कराने की मांग की। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है। इधर, प्रधान का कहना है कि नाला और रोड निर्माण के लिए उनके पास कोई बजट नहीं है।
विज्ञापन

बिथरा चौराहे से होते हुए हाशिमपुर गांव तक रोड जाती है। गांव में नाला नहीं बना है। इसके चलते घरों का पानी रोड पर भरा रहता है। इससे सड़क बदहाल होकर दलदल में तब्दील हो गई है। पहले तो किनारे से लोग निकल जाते थे, लेकिन अब हालत और ज्यादा दयनीय हो गई है। रोड पर पानी भरा होने और दलदल होने से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

नाला बनवाने के लिए ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी सहित कई अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद भी जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान ने साफ लफ्जों में कह दिया उनके पास इसके लिए कोई बजट ही नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed