{"_id":"6689b0cc9a0a1ccfa60b7d09","slug":"if-you-go-to-collect-katrua-in-the-forest-strict-action-will-be-taken-pilibhit-news-c-120-1-sbly1008-124012-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जंगल में कटरूआ बीनने गए तो होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जंगल में कटरूआ बीनने गए तो होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
बाजार में बिकता कटरूआ।
बांकेगंज। बारिश का मौसम शुरू होते ही दुधवा के जंगलों में कटरूआ और धरती के फूल बीनने के लिए बड़े पैमाने पर घुसपैठ हो रही है। इससे वन एवं वन्यजीवों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन डीएफओ सौरीष सहाय ने लोगों से आग्रह किया है कि वे आरक्षित जंगल के अंदर अनधिकृत रूप से प्रवेश न करें अन्यथा की स्थिति में उन पर कार्रवाई होगी।
बारिश में जंगलों के अंदर कटरूआ और धरती फूल नामक मशरूम उग आता है, जो बाजार में काफी ऊंची कीमत पर बिकता है। इसे बीनने के लिए ग्रामीण अवैध रूप से जंगल में घुसते हैं। इस दौरान जंगल के अंदर मानव-वन्यवीव संघर्ष की घटनाओं की आशंका रहती है। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के डीएफओ सौरीष सहाय ने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि वे आरक्षित जंगल के अंदर प्रवेश न करें। यदि कोई व्यक्ति अनधिकृत रूप से जंगल के अंदर घूमता मिला तो उसके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उधर, डीएफओ ने आम लोगों से भी आग्रह किया है कि बाजार से कटरूआ, धरती के फूल न खरीदें। यदि कोई भी व्यक्ति कटरूआ बेचते या खरीदते पाया गया तो उस पर भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नया बनेगा वन विभाग का गेस्ट हाउस
मोहमदी। कस्बे में जर्जर हो चुके वन विभाग के गेस्ट हाउस की जगह नया गेस्ट हाउस बनाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार शाम सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। विधायक ने अधिशासी अभियंता अंशुमान सिंह को गेस्ट हाउस का मैप बनवाकर जल्द ही शासन को डीपीआर भेजने के लिए कहा है। विधायक ने बताया कि इस प्रकरण को लखनऊ प्राक्कलन समिति की बैठक में रखा गया था। संवाद