{"_id":"669d77348f656090e9027c29","slug":"if-the-problems-are-not-resolved-by-28th-july-there-will-be-a-protest-in-lucknow-on-29th-july-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119792-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 28 जुलाई तक हल नहीं हुईं समस्याएं तो 29 को लखनऊ में होगा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 28 जुलाई तक हल नहीं हुईं समस्याएं तो 29 को लखनऊ में होगा धरना
Mon, 22 Jul 2024 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शिक्षकों की समस्याओं का हल 28 जुलाई तक न होने पर प्रांतीय नेताओं के निर्देश पर 29 जुलाई को लखनऊ में शिक्षा विभाग की महानिदेशक कंचन वर्मा के दफ्तर में हजारों शिक्षक हुंकार भरेंगे। इसको लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की रविवार को नगर के नेहरू ऊर्जा पार्क में बैठक हुई। बैठक में शिक्षकों का सरकार के प्रति रोष दिखाई दिया।
बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा भी की गई। ऑनलाइन उपस्थिति सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध जारी रखने की बात कही। कोषाध्यक्ष देवेंद्र कन्हैया ने कहा कि अगर सरकार ने 29 जुलाई से पहले कोई लिखित आदेश जारी नही किया तो प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक लखनऊ के लिए कूच करेंगे।
जिलाध्यक्ष लाल करन ने कहा कि सरकार हमारी मांगो को लेकर जल्द निर्णय ले अन्यथा संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदेशव्यापी धरना लखनऊ में दिया जायेगा। ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश अभी तक निरस्त न होने के कारण शिक्षकों में आक्रोश है। सरकार से यही मांग है कि जल्द इस अव्यवहारिक आदेश को निरस्त करते हुए सात सूत्री मांगपत्र की मांगों को पूरा करे। बैठक में श्रीकृष्ण, नीरज पाल सिंह, राजीव सक्सेना, खेमपाल, संजीव सिंह, ओमप्रकाश, राहुल सिंह, राम प्यारे राम आदि मौजूद रहे।