फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   "If the country's growth All religions are one province '

‘देश की तरक्की तभी जब  सब धर्म प्रांत एक हों’

Wed, 11 May 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 11 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
"If the country's growth All religions are one province '
बैठक। - फोटो : pilibhit, beureu
ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में हुए कौमी एकता सम्मान समारोह में जिले में कौमी एकता बनाए रखने और सभी जातिधर्म के लोगों के विकास में सहयोग प्रदान करने पर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

विद्यालय में बुधवार को हुए सम्मान समारोह में राज्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राजनीति में किसी वर्ग विशेष को प्राथमिकता न देकर सभी धर्मों के लिए समान रूप से कार्य किया है। यही कारण है कि जनपदवासियों ने उन्हें चुना और प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कहा कि जनपदवासियों की नजदीकी जिस कदर हाजी रियाज अहमद से है उतनी किसी अन्य नेता से नहीं। 
विज्ञापन

एसएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सखावतउल्ला खां ने कहा कि यदि देश को तरक्की की ओर ले जाना है तो सभी धर्म व संप्रदायों को मिलकर प्रयास करना होगा। पर्यावरणविद् टीएच खान ने कहा कि हम सबका कर्तव्य है कि हम वातावरण के प्रति जागरूक रहें और पर्यावरण संरक्षण में मिलकर योगदान दें। समारोह का संचालन मोहम्मद बिलाल खान ने किया। इस मौके पर एचआरके लॉ कॉलेज के एमडी मोहम्मद आरिफ, अमित पाठक, शाहिद इराकी, प्रभात गुप्ता, मैनेजर कलीमउल्ला खां, इकबाल हजरत, विपिन, मनोज, चंचल लोधी, इम्तियाज अल्वी, फिरोज खा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed