{"_id":"699e045d9c8f195b06088528","slug":"if-the-bus-is-driven-under-the-influence-of-alcohol-the-roadways-driver-and-conductor-will-be-arrested-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-154444-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नशे में चलाई बस, तो धरे जाएंगे रोडवेज के चालक-परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नशे में चलाई बस, तो धरे जाएंगे रोडवेज के चालक-परिचालक
विज्ञापन
पीलीभीत। यात्रियों को सुरक्षित सफर कराए जाने को लेकर अफसरों ने नई पहल शुरू की है। ऐसे में नशे की हालत में बस का संचालन करते पाए जाने पर प्रवर्तन की ओर से रोडवेज के चालक-परिचालक पर कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर विभाग की ओर से उन्हें ब्रेथ एनालाइजर मशीन उपलब्ध कराई जाएगी।
स्थानीय डिपो से 113 बसों का संचालन दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, आगरा, रुद्रपुर, काशीपुर, हरिद्वार सहित अन्य बड़े शहरों के लिए की जा रही है। ऐसे में होली पर्व पर बाहर रह रहे कामगारों की वापसी शुरू हो जाती है। इससे बसों में भीड़ उमड़ने की संभावना है। यात्रियों को सुरक्षित सफर कराए जाने के लिए लगातार अफसरों की ओर से आदेश जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में परिवहन विभाग के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह ने निर्देश जारी किए है। इसमें कहा गया है कि होली पर्व पर सुरक्षित सफर कराए जाने के लिए प्रवर्तन दल की सक्रियता बढ़ाए जाए। साथ ही नशे की हालत में बस का संचालन न हो सके। इसके लिए प्रवर्तन दल को विभाग की ओर से ब्रेथ एनालाइजर मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। इससे चेकिंग के दौरान संदेह होने पर चालक-परिचालक के नशे की जांच की जा सके। नशे की हालत में मिलने संबंधित चालक-परिचालक के खिलाफ विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -
विभाग के पास मौजूदा समय में दो ब्रेथ एनालाइजर मशीन
चालकों के नशे की जांच के लिए विभागीय स्तर से दो मशीनें पहले से ही उपलब्ध कराई गई हैं। इन मशीनों से अफसरों की ओर से समय-समय पर चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। इस बार त्योहार पर बस संचालन के दौरान भी चेकिंग के निर्देश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
शासन से इसको लेकर निर्देश जारी किया गया है। इसमें प्रवर्तन दल की ओर से चालक-परिचालकों को चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर अधीनस्थों को निर्देश जारी किए गए हैं।- विपुल पाराशर, एआरएम