फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If talks were not successful, then in Lucknow

वार्ता सफल नहीं हुई तो लखनऊ में देंगे धरना

Mon, 29 May 2017 11:09 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Mon, 29 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
If talks were not successful, then in Lucknow
प्रदश्‍ाऱ्र्शन - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
मानदेय शिक्षकों का 11वें दिन भी धरना जारी

 संतोषजनक मानदेय व बढ़ाए जाने के विरोध में आंदोलनरत इटीनरेंट व रिसोर्स शिक्षक 11वें दिन भी धरने पर डटे रहे। आक्रोशित शिक्षकों ने 30 मई को होने वाली वार्ता सफल न होने पर लखनऊ में प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विशेष शिक्षा शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर के तले सोमवार को शिक्षक धरने पर डटे रहे। बीएसए कैंपस में चल रहे धरने के दौरान शिक्षकों ने विशेष शिक्षकों को नियमित करने, नियमितीकरण की कार्रवाई होने तक 25 हजार रुपये देने समेत विभिन्न मांगों को जमकर नारेबाजी की। एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश दुबे की निदेशक सर्व शिक्षा अभियान से 30 मई को वार्ता प्रस्तावित है। यदि वार्ता सफल हुई तो धरना समाप्त कर दिया जाएगा। यदि वार्ता विफल रही तो एक जून से राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ पर धरना शुरू किया जाएगा। इस दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। धरना देने वालों में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष मीना देवी गंगवार, सुनील त्रिपाठी, राजेंद्र सोनकर, मीनाक्षी पांडेेय, आदर्श शुक्ला, मोहम्मद असद, अवधेश पटेल, सीताराम, मुकेश, रामगोपाल, आलोक श्रीवास्तव, पंकज गंगवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


शिक्षकों को राशन कार्ड सत्यापन ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग
 शिक्षक नेताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों को राशन कार्ड सत्यापन जैसे गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग की।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दयाशंकर के नेतृत्व में शिक्षकों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि राशन कार्ड सत्यापन में शिक्षकों/संकुल प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के विपरीत है। इसी संदर्भ में उच्च न्यायालय इलाहाबाद व लखनऊ खंडपीठ द्वारा पूर्व में आदेश भी दिए जा चुके हैं। इन आदेशों के मुताबिक शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना, चुनाव, राष्ट्रीय आपदा के अतिरिक्त अन्य किसी भी गैर शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगाई जाएगी। ज्ञापन में शिक्षकों/संकुल प्रभारियों को सत्यापन कार्य की ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलामंत्री उमेश गंगवार, कोषाध्यक्ष पवन सिन्हा, ब्लाकमंत्री भुवींद्रवीर गंगवार, मोहम्मद आदिल खां, सुशील कुमार, भगवान दास गंगवार, ब्लाक अध्यक्ष मुकेश कुमार अवस्थी, चंद्रमोहन गंगवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed