फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   If five lakh rupees were not given in dowry, the woman's father's bone was broken

Pilibhit News: दहेज में पांच लाख नहीं दिए तो महिला के पिता को बेपहमी से पीटा

Sun, 14 Jan 2024 02:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:02 PM IST
विज्ञापन
If five lakh rupees were not given in dowry, the woman's father's bone was broken
पीलीभीत। दहेज में पांच लाख रुपये व सोने की चेन न मिलने पर नाराज ससुरालियों ने विवाहिता के पिता की बेरहमी से पिटाई की। जिससे उनका कंधा टूट गया। विवाहिता की तहरीर पर बरखेड़ा पुलिस ने आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव भिलईया खेड़ा निवासी विवाहिता पूनम सक्सेना ने बरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव कुंदनपुर गांव वार्ड नंबर चार निवासी शेरसिंह से पांच मई 2020 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग पांच लाख रुपये व सोने की चेन की मांग करने लगे।
विज्ञापन

जिसके कारण आए दिन विवाद भी होता था। विवाहिता के पिता सूरज प्रसाद ने तीन अप्रैल 2022 को एक सोने की चेन खरीदकर दी। बावजूद इसके ससुराल वालों ने उत्पीड़न बंद नहीं किया। जानकारी पर उसके माता-पिता ससुराल में लोगों को समझाने आए। इस दौरान उक्त लोगों ने पिता की गर्दन दबाते हुए उनके साथ मारपीट की। जिससे उनके कंधे की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ अक्तूबर को विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत एसपी अतुल शर्मा से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति शेरसिंह, ससुर पातीराम, सास जसोदा देवी, फुफआ सास जशोदा देवी, ननद प्रीति देवी, ननदोई संतोष कुमार और दूसरी ननद ज्योति देवी तथा उसके पति सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed