फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Idols of Lord Ganesha sold well

Pilibhit News: खूब बिकीं भगवान गणेश की मूर्तियां

Sun, 13 Sep 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 13 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Idols of Lord Ganesha sold well
टनकपुर हाइवे पर बिकने के लिए स्टॉल पर लगी मूर्तियां। संवाद
पीलीभीत। गणेश चतुर्थी को लेकर शहर में तैयारियां तेज होते ही गणेश मूर्तियों की खरीदारी भी बढ़ गई। टनकपुर हाईवे किनारे राजस्थान से आए कारीगरों ने करीब दो माह तक मेहनत कर छोटी मूर्तियों से लेकर पांच फुट तक की गणेश मूर्ति तैयार कीं। रविवार को खरीदारी का आखिरी दिन होने के कारण सुबह से ही लोग मूर्ति खरीदने पहुंचते रहे।
विज्ञापन

राजस्थान के मूर्तिकार गोवर्धन करीब दो माह पहले पीलीभीत पहुंचे थे। उन्होंने टनकपुर हाईवे किनारे अस्थायी तौर पर मूर्ति बनानी शुरू की थीं। मूर्तिकार गोवर्धन ने बताया कि मूर्ति तैयार करना उनके लिए सिर्फ कारोबार नहीं, बल्कि पुश्तैनी कला है।
विज्ञापन

-----
राजा बाग में आज होगी मूर्ति स्थापना
पीलीभीत। तराई के इस जिले में शहर से लेकर देहात तक गणेश चतुर्थी उत्सव की तैयारियां हैं। शहर में राजा बाद कॉलोनी में सोमवार को हवन पूजन के साथ भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इसके बाद 25 सितंबर तक सुबह-शाम आरती एवं गणेश चालीसा का पाठ किया जाएगा। राजा बाग कॉलोनी में सार्वजनिक गणेश चतुर्थी पूजन के कार्यक्रम के लिए आयोजकों ने बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। तय किया गया कि सोमवार को कॉलोनी की गली नंबर पांच में पिछले वर्षों की भांति उत्सव का शुभारंभ होगा। हवन पूजन करके श्री गणेश की मूर्ति दोपहर 1:30 बजे स्थापित की जाएगी। बैठक में रामवीर सिंह, अवधेश सिंह, रामकिशोर मिश्रा, शिव कुमार रघुवंशी, सौरभ गंगवार, सुरेश गंगवार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed