{"_id":"65187016843fdb8473010b44","slug":"i-have-no-support-without-you-ghanshyam-sanwariya-is-mine-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-5066-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मेरा कोई न सहारा बिन तेरे, घनश्याम सांवरिया मेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मेरा कोई न सहारा बिन तेरे, घनश्याम सांवरिया मेरे
Sun, 01 Oct 2023 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर के अग्रवाल सभा भवन में आयोजित खाटू श्याम संकीर्तन में मौजूद लोग । संवाद
बीसलपुर। अग्रवाल सभा भवन में श्री सांवरिया परिवार सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें देर रात तक भजन गायकों ने खाटू श्याम का गुणगान किया। श्रद्धालु बाबा की भक्ति में सराबोर होकर झूमते रहे।
कार्यक्रम में ग्वालियर से आए मनोज शर्मा, बरेली से आईं कंचन, वृंदावन से आए अमन मिश्री, शाहजहांपुर से आए विकास, कानपुर से आए प्रवेश शुक्ला, काशीपुर से आए चिंटू, अजय अलबेला और विक्की आदि भजन गायकों ने खाटू श्याम का गुणगान करते हुए भक्तों को भाव विभोर कर दिया। गायकों ने उस बांसुरी वाले की, मेरा कोई न सहारा बिन तेरे, मेरी हार नहीं होगी, हारे के सहारे आजा आदि भजन सुनाए तो भक्त भाव विभोर होकर नाचने लगे।
भजन संध्या में उदयपुर से आए हिमांशू महाराज, मनौना धाम आंवला (बरेली) के ओमेंद्र महाराज, पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज, राज्यमंत्री ओमप्रकाश गोला आदि बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। संचालन शाहजहांपुर के विकास कुमार ने किया। व्यवस्था में आयोजन समिति के अनुज मित्तल, रोहित श्रीवास्तव, भोला रस्तोगी, अनुमप मित्तल, आलोक कुमार, संकेत मित्तल, संजीव कुमार, अमित सैनी, किशोर गुप्ता, रिंकू मौर्य आदि का सहयोग रहा। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।